Rajdaar Times
शनिवार, 7 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

व्हाइट हाउस के पास ट्रंप हत्या की साजिश में वेनेजुएला के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

व्हाइट हाउस के पास ट्रंप को मारने की साजिश रचने वाले वेनेजुएला के व्यक्ति को तीन बंदूकें और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

व्हाइट हाउस के पास ट्रंप हत्या की साजिश में वेनेजुएला के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक वेनेजुएला के रहने वाले व्यक्ति को गुरुवार रात व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसे एक कार में पकड़ा, जिसमें तीन बंदूकें और दर्जनों कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि उसके दिमाग में आवाजें आ रही थीं जो उसे ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं।

अमेरिकी अधिकारियों ने कैसे पकड़ा आरोपी?

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के अनुसार, गुरुवार रात सीक्रेट सर्विस के अधिकारी व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध कार देखी। उन्होंने कार के पास जाकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी की पहचान रोनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई।

आरोपी ने पूछताछ में क्या कहा?

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कहा कि उसके दिमाग में आवाजें आ रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या करने का निर्देश दे रही थीं। इसके बाद जब उसकी कार की जांच की गई, तो पता चला कि कार चोरी की थी और पहले से ही चोरी की शिकायत दर्ज थी।

कार से तीन अलग-अलग प्रकार की बंदूकें और बड़ी संख्या में कारतूस भी बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अमेरिका में कैसे आया आरोपी?

DHS ने बताया कि आरोपी वेनेजुएला का नागरिक है और बिना कानूनी अनुमति के अमेरिका में रह रहा था। वह मार्च 2024 में टेक्सास के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था। फिलहाल वह अमेरिकी मार्शल सर्विस की हिरासत में है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

व्हाइट हाउस ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है और DHS एवं सीक्रेट सर्विस से जानकारी के लिए संपर्क करने को कहा है।

क्या ट्रंप और उनके परिवार को पहले भी धमकियां मिली हैं?

रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप के पिछले साल दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से यह पहला मामला नहीं है। सीक्रेट सर्विस और अन्य अमेरिकी एजेंसियां ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले कई लोगों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी हैं।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।