Rajdaar Times
शनिवार, 7 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल के विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल के बच्चों संग मनाई दिवाली

आपसी प्रेम, भाईचारे एवं समानता का दिया संदेशएक-दूसरे के साथ सांझी की त्योहार की खुशियांमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल मुकेरियां के विद्यार्थियों ने सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे…

कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल के विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल के बच्चों संग मनाई दिवाली
कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल के विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल के बच्चों संग मनाई दिवाली

आपसी प्रेम, भाईचारे एवं समानता का दिया संदेश
एक-दूसरे के साथ सांझी की त्योहार की खुशियां
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल मुकेरियां के विद्यार्थियों ने सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां सांझी कीं और प्रेम, स्नेह एवं सहयोग का संदेश दिया। स्कूल की प्रिंसिपल नीतू जौहरी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, आपसी भाईचारे, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने मिलकर दिवाली मनाई और एक-दूसरे के प्रति सद्भावना एवं अपनापन व्यक्त किया। इस गतिविधि से बच्चों को आपसी सहयोग, दया, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिला। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन सम्याल व चेयरपर्सन शिखा सम्याल ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के साथ त्योहारों की खुशियां बांटने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल नीतू जौहरी ने कहा कि दिवाली का वास्तविक महत्व केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों, प्रेम एवं सकारात्मकता का प्रकाश फैलाना भी इस पर्व का मुख्य संदेश है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करती हैं। इस सार्थक पहल के माध्यम से कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल ने समाज को यह संदेश दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संवेदनशील, जिम्मेदार और समाज के प्रति जागरूक नागरिक बनाना भी है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।