रंगोली प्रतियोगिता में रेड हाउस ने मारी बाजी
विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित
दसूहा,(राजदार टाइम्स): दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद में हर वर्ष की तरह इस बार भी दिवाली एवं बंदी छोड़ दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दिवाली का ईतिहास बताकर त्योहार के महत्व और बंदी छोड़ दिवस की परंपरा को आगे बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जगजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवाली के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया। वहीं विद्यालय के चारों सदनों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने भी अपने कमरों को बेहद सुंदर एवं सुव्यवस्थित तरीके से सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में रेड हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने द्वितीय तथा येलो और ग्रीन हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देते हुए प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक स.इकबाल सिंह चीमा ने सभी को दिवाली एवं बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिवाली का त्योहार अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार विद्यार्थियों को भी शिक्षा का प्रकाश फैलाकर अपने जीवन से अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कम से कम पटाखों का इस्तेमाल कर हरित एवं प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष सरदार दविंदर सिंह चीमा, स्कूल मैनेजर सरदार रविंदर पाल सिंह चीमा, अमरजीत सिंह, विकास कुमार, जसपाल सिंह, परमिंदर कौर, बलजीत कौर, मंजीत कौर, हरप्रीत कौर, अमरप्रीत कौर, सुरजीत कौर, दीक्षा, अनमोल, रजनी, रंजीत कौर, कमलजीत कौर, मनजोत, जसपिंदर कौर, राधिका, ममता, मीनू बाला, रीना, मोनिका, जीवन ज्योति सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
दशमेश पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दिवाली और बंदी छोड़ दिवस
रंगोली प्रतियोगिता में रेड हाउस ने मारी बाजीविद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरितदसूहा,(राजदार टाइम्स): दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद में हर वर्ष की तरह इस…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।