Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

BJP पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएगे नए पदाधिकारी : डॉ.हरसिमरत साही

विपान कुमार व पुष्पिंदर सिंह को किया गया सम्मानिततलवाड़ा,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बाद, नवनियुक्त जिला सचिव विपान कुमार एवं कमाही देवी मंडलाध्यक्ष…

BJP पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएगे नए पदाधिकारी : डॉ.हरसिमरत साही
BJP पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएगे नए पदाधिकारी : डॉ.हरसिमरत साही

विपान कुमार व पुष्पिंदर सिंह को किया गया सम्मानित
तलवाड़ा,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बाद, नवनियुक्त जिला सचिव विपान कुमार एवं कमाही देवी मंडलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंह को भाजपा पंजाब राज्य कार्यकारिणी के सदस्य व नगर परिषद दसूहा के पूर्व अध्यक्ष युवा नेता डॉ.हरसिमरत सिंह साही द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ.साही ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई दी तथा उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों नेता पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर, दोनों नवनियुक्त नेताओं ने पार्टी उच्च कमान और डॉ.हरसिमरत सिंह साही को धन्यवाद दिया। हरसिमरत सिंह साही को धन्यवाद देते हुए उन्होंने पूरी ईमानदारी और लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।