सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद दिवाली से पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई।
तीन दिन से चल रही हड़ताल
स्वच्छता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मगन झांझोट ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिससे काम-धंधा पूरी तरह ठप था। इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, जिला कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर समेत प्रशासनिक अमले के साथ लगातार बैठकें जारी थीं।
मुख्यमंत्री से हुई सीधी बातचीत
झांझोट ने कहा कि आज कर्मचारियों ने सीधा मुख्यमंत्री मोहन यादव से संवाद किया, जिसमें उनकी समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकाला गया। कर्मचारियों की मुख्य मांग 10,000 रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 25,000 रुपये करने और सभी को नियमितीकरण का लाभ देने की थी।
विशेष कमेटी का गठन
मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद सरकार ने एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है, जिसमें स्वच्छता संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इस सहमति के बाद यूनियन अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म करने की आधिकारिक घोषणा की और सीएम तथा प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया।
स्रोत: hindi.webdunia.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।