Rajdaar Times
शनिवार, 7 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

प्रथम वार्षिक शिविर में रक्तदान के साथ आंखों, दांतों और सामान्य स्वास्थ्य की होगी नि:शुल्क जांच : प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी

स्वर्गीय शबनम कौर की स्मृति में केएमएस कॉलेज दसूहा में 10 नवंबर को लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविरदसूहा,(राजदार टाइम्स): बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ…

प्रथम वार्षिक शिविर में रक्तदान के साथ आंखों, दांतों और सामान्य स्वास्थ्य की होगी नि:शुल्क जांच : प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी
प्रथम वार्षिक शिविर में रक्तदान के साथ आंखों, दांतों और सामान्य स्वास्थ्य की होगी नि:शुल्क जांच : प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी

स्वर्गीय शबनम कौर की स्मृति में केएमएस कॉलेज दसूहा में 10 नवंबर को लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
दसूहा,(राजदार टाइम्स): बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट की ओर से कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल स्वर्गीय डॉ.शबनम कौर के जन्मदिवस को समर्पित प्रथम वार्षिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 10 नवंबर को किया जा रहा है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कॉलेज के कुमार स्पोट्र्स ग्राउंड में लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी ने बताया कि स्वर्गीय डॉ.शबनम कौर शिक्षा, परिश्रम और समाज सेवा की सच्ची मिसाल थीं। कॉलेज में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में वह हमेशा सबसे पहले स्वयं रक्तदान करके दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनती थीं। उनकी इसी महान सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस वार्षिक शिविर की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। एक यूनिट रक्तदान से तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं में घायल मरीजों, थैलेसीमिया और कैंसर से पीडि़त रोगियों सहित अनेक लोगों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। उन्होंने युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। डॉ.सैनी ने बताया कि इस शिविर को सफल बनाने में कॉलेज की एन.एस.एस की दोनों इकाइयों, यूथ क्लब के सदस्यों तथा कॉलेज की एलुमनी एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा विशेष योगदान दिया जाएगा। शिविर के दौरान आंखों, दांतों एवं सामान्य स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इसके साथ ही कॉलेज के मेडिकल लैब साइंस विभाग द्वारा रक्त की विभिन्न नियमित जांचें भी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में जरूरतमंद व्यक्तियों को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां, चश्मे और दांतों का उपचार भी उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ.मानव सैनी ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय डॉ.शबनम कौर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करना, लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। अंत में कॉलेज प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे 10 नवंबर को कॉलेज परिसर में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं तथा रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।