गाँव दुर्मीवाल में चार दिवसीय पंचायत फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ
दसूहा,(राजदार टाइम्स): नजदीक के गाँव दुर्मीवाल में गाँव निवासियों, ग्राम पंचायत, सशस्त्र बलों के सदस्यों एवं एनआरआई (प्रवासी भारतीयों) के संयुक्त प्रयासों से चार दिवसीय पंचायत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य व युवा नेता डॉ.हरसीमरत सिंह सन्नी साही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा नेता सन्नी साही ने खिलाडिय़ों से मुलाकात की तथा जानपहिचान कर उनका हौसला बढ़ाया।

अपने सम्बोधन में प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य व युवा नेता डॉ.हरसीमरत सिंह सन्नी साही ने कहा कि खेल युवाओं को नशों से दूर रखने और उनमें अनुशासन की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस तरह के खेल आयोजन, युवा पीढ़ी को खेलों से जोडऩे की एक बेहतरीन पहल हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए गाँव निवासियों द्वारा किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। इस पहल के लिए टूर्नामेंट के आयोजकों, ग्राम पंचायत, सशस्त्र बलों के सदस्यों और एनआरआई का हार्दिक धन्यवाद। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर फुम्मन सिंह, हरजीत सिंह, जगजीत सिंह, दर्शन सिंह, महिन्द्र सिंह, निर्मल सिंह (पंच), हरबंस सिंह, बख्शीश सिंह, अमरजीत सिंह राणा, साजन, किशन सिंह, सरदार सिंह, मोहिंदर सिंह, संजीव कुमार (पंचायत सदस्य), पूर्व सरपंच जगदीश सिंह, हरजिंदर सिंह तथा तरसेम लाल के साथ गाँव के अन्य लोग भी उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।