Rajdaar Times
शनिवार, 7 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

दसूहा,(राजदार टाइम्स): वासल एजूकेशन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य…

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पर्व
कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

दसूहा,(राजदार टाइम्स): वासल एजूकेशन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से परिचित करवाने के साथ-साथ उनमें खुशियाँ बाँटने, आपसी प्रेम, सद्भावना एवं सकारात्मकता की भावना विकसित करना था। विद्यालय परिसर दीपावली की रौनक और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठा। विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दीपावली के महत्व एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम का मु2य आकर्षण रंगोली निर्माण गतिविधि रही, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे रंगों और आकर्षक डिजाइनों से सजी रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। रंगोली बनाते समय बच्चे बेहद उत्साहित एवं आनंदित दिखाई दिए। इस गतिविधि ने उन्हें अपनी कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। इसके साथ ही विद्यालय की कक्षाओं को भी सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक कलाकृतियों, रंगीन सजावट एवं विभिन्न रचनात्मक सामग्रियों के माध्यम से अपनी कक्षाओं को दीपावली के रंग में रंग दिया। पोर्टफोलियो गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने दीपावली से संबंधित विभिन्न कला एवं शिल्प कार्यों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और सीखी गई बातों को प्रस्तुत किया। यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आपसी प्रेम, सहयोग, खुशियाँ बाँटने तथा पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश भी दिया गया। स्कूल के हैड ऑफ प्राइमरी श्रीमती शॉर्बरी घोष ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि च्ऐसे उत्सव बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं से जोडऩे का सुंदर माध्यम हैं। विद्यार्थियों को इतनी उमंग और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते देखना अत्यंत सुखद है।ज् स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू धवन ने कहा कि च्इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रंगोली निर्माण, कक्षा सजावट एवं पोर्टफोलियो जैसी गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, टीम भावना और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत का स6मान करना सिखाती हैं।

वासल एजूकेशन के नेतृत्व- प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, वाइस प्रेजिड़ेंट श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ राघव वासल तथा डायरे1टर श्रीमती अदिति वासल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोडऩे के महत्व पर बल दिया।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।