Rajdaar Times
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

स्पोट्र्स क्लब अमरोह ने जीता वालीबाल टूर्नामेंट का खिताब

आदित्य शर्मा बोले, स्वस्थ एवं संस्कारवान युवा पीढ़ी ही बनेगी राष्ट्र की सशक्त कर्णधारतलवाड़ा,(एसपी शर्मा शास्त्री): अमरोह में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में स्पोट्र्स क्लब अमरोह ने शानदार प्रदर्शन…

स्पोट्र्स क्लब अमरोह ने जीता वालीबाल टूर्नामेंट का खिताब
स्पोट्र्स क्लब अमरोह ने जीता वालीबाल टूर्नामेंट का खिताब

आदित्य शर्मा बोले, स्वस्थ एवं संस्कारवान युवा पीढ़ी ही बनेगी राष्ट्र की सशक्त कर्णधार
तलवाड़ा,(एसपी शर्मा शास्त्री): अमरोह में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में स्पोट्र्स क्लब अमरोह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोट्र्स क्लब अमरोह और स्पोट्र्स क्लब गगरेट के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में स्पोट्र्स क्लब अमरोह ने तीन में से दो सेट जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार पिंकी के सुपुत्र इंजीनियर आदित्य शर्मा ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए आदित्य शर्मा ने कहा कि भारत विश्व के सर्वाधिक युवा आबादी वाले देशों में शामिल है और यही युवा शक्ति देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ एवं मजबूत युवा पीढ़ी ही राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। युवाओं को परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा चाहिए। आदित्य शर्मा ने वालीबाल खेल की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कम खर्च में खेला जाने वाला बेहतरीन खेल है, जिससे मात्र एक घंटे में पूरे शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण के लिए भी प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजकों की ओर से इंजीनियर आदित्य शर्मा को भी सम्मानित किया गया। समारोह में कुलदीप चतरु, सरपंच दीपक, रमन कौल, सोम राज, विनायक शर्मा, सुरेंद्र हैप्पी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।