भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप समर्पित किया है। यह स्तूप भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में 1 दिन में हजारों स्वयंसेवकों द्वारा निर्मित किया गया था। इस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे।
भूटान के राजा ने पीएम मोदी को समर्पित किया स्तूप
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में बनाए गए 108 स्तूपों में से स्तूप संख्या 76 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। इस सम्मान के पीछे मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण और भारत-भूटान सहयोग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का आभार है।
108 स्तूप एक ही दिन में निर्मित
‘प्रोजेक्ट 108’ के तहत असम की सीमा के पास ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ के आई (माउ) नदी के किनारे 11.7 किलोमीटर के दायरे में 108 बौद्ध स्तूप बनाए गए। प्रत्येक स्तूप 15 मीटर ऊंचा है और उनके बीच 108 मीटर की दूरी रखी गई है। यह काम हजारों स्वयंसेवकों ने एक ही दिन में पूरा किया।
स्तूप संख्या 76 पर सामूहिक प्रार्थना
इस परियोजना का मकसद गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी को वज्रयान बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र बनाना है और भूटान की संस्कृति को प्रदर्शित करना भी है। इस अवसर पर भूटान के राजा, प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्तूप संख्या 76 पर सामूहिक प्रार्थना की।
किरण रिजिजू ने बताया बड़ा सम्मान
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि किसी को पवित्र स्तूप समर्पित करना साधारण बात नहीं है, यह बहुत पुण्यकारी और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने भूटान के राजा का आभार जताते हुए कहा कि इस समर्पण से भारत-भूटान की मजबूत मित्रता और सहयोग की गहराई दिखती है।
Dedicating sacred stupa to someone is not an ordinary gesture. It is highly meritorious, auspicious, and spiritually significant. In Buddhism, a stupa is not just a monument, it is a physical representation of the Buddhas enlightened mind. Heartfelt gratitude to His Majesty, The King of Bhutan for graciously dedicating Stupa 76 to the hon’ble Prime Minister of India @narendramodi ji for his deep understanding & immense role in Indias steadfast commitment to the unique, spiritual and enduring friendship between India & Bhutan. I’m extremely fortunate to attend the sacred ceremony in Gelephu Mindfulness City, Bhutan, marking the raising and consecration of 108 stupas, accompanied by the blowing of Dungchens on the auspicious occasion of Lhabab Duchen. #IndiaBhutan #Project108 @MEAIndia @Indiainbhutan — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 2, 2026
रिजिजू ने बताया कि उन्हें भूटान में ‘ल्हाबाब दुचेन’ के पावन अवसर पर 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का सौभाग्य मिला। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्र डुंगचेन भी बजाए गए।
स्रोत: tv9hindi.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।