बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने तक कम से कम 10 हजार रुपये मासिक भत्ता देने की उठाई मांग
गढ़दीवाला,(राजदार टाइम्स): भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात समाज सेवक दुष्यंत मिन्हास व पूर्व पंच पूर्ण चंद ने संयुक्त रूप से कहा कि सरदार पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से चिंतित है। इन समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। सरकारों को महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए प्रभावी नीतियां बनानी चाहिए, ताकि आम आदमी को आर्थिक राहत मिल सके। दुष्यंत मिन्हास एवं पूर्ण चंद ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे युवाओं को जब तक रोजगार उपलब्ध नहीं होता, तब तक उन्हें महंगाई को ध्यान में रखते हुए कम से कम 10 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए। इससे आर्थिक रूप से परेशान बेरोजगार युवाओं को काफी राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर समाज एवं देश की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी विश्वास में कमी देखने को मिल रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं और उनके प्रतिनिधियों के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का होना बेहद जरूरी है। जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, वहीं जनता और नेताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के प्रयास भी होने चाहिए।
सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर महंगाई व बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकारें उठाएं ठोस कदम : दुष्यंत मिन्हास
बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने तक कम से कम 10 हजार रुपये मासिक भत्ता देने की उठाई मांगगढ़दीवाला,(राजदार टाइम्स): भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।