दसूहा,(राजदार टाइम्स): शहर के सिनेमा चौंक स्थित Bharat Enterprises में Greenlam Laminates के विशेष SIS (Shop-in-Shop) डिस्प्ले का भव्य शुभारंभ किया गया। विधायक करमवीर सिंह घुम्मन जी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में Greenlam Laminates की ओर से रिशभ गुप्ता और रोहित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस नई पहल का उद्देश्य क्षेत्र के कारपेंटरों, ठेकेदारों, डीलरों और ग्राहकों को Greenlam Laminates के आधुनिक डिजाइन, आकर्षक पैटर्न तथा विभिन्न उत्पादों को एक ही स्थान पर देखने और उनकी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए डिस्प्ले की सराहना की। इस अवसर पर कारपेंटरों के लिए विशेष उपहारों की व्यवस्था भी की गई। Bharat Enterprises के संचालक दीपक गंभीर ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, कारपेंटरों, ठेकेदारों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस डिस्प्ले के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर उत्पाद विकल्प और आधुनिक डिजाइन चुनने में सहायता मिलेगी। Greenlam Laminates की यह पहल दसूहा और आसपास के क्षेत्रों में ब्रांड की पहुंच बढ़ाने तथा व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दसूहा में पहली बार Greenlam Laminates के SIS डिस्प्ले का भव्य शुभारंभ
दसूहा,(राजदार टाइम्स): शहर के सिनेमा चौंक स्थित Bharat Enterprises में Greenlam Laminates के विशेष SIS…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।