राहुल पर कटाक्ष, कहा कि झूठ फैलाने, नकारात्मकता की राजनीति करने और संसद की कार्यवाही बाधित करने से देश का भला नहीं होने वाला
कहा, दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से नहीं खुला कांग्रेस का खाता
जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे के साथ चंडीगढ़ से शाह का बड़ा संदेश
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहाँ के सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम से पंजाब और पंजाबियों को बड़ा सदेश दिया। अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि झूठ फैलाने, नकारात्मकता की राजनीति करने और संसद की कार्यवाही बाधित करने से देश का भला नहीं होने वाला। कांग्रेस को आगे भी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे के साथ उन्होंने पंजाब में एनडीए की सरकार बनाने का बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव हैं। यहां पर एनडीए सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और जय श्री राम का नारा लगाने के लिए कहा, जिससे पंडाल गूंज उठा।

चंडीगढ़ को सिख गुरुओं की कर्मभूमि बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा 1984 सिख नरसंहार राजनीति से प्रेरित था। ऐसा नरसंहार देश ने पहले कभी देखा था और न ही देखेगा। यही कारण था कि उस समय राजीव गांधी ने कहा था ‘जब बड़ा पेड़ गिरता हैं तो धरती कांपती है।’ उन्होंने कहा, 1 नवंबर वो तीन है जब सिख नरसंहार हुआ था और इसी तीन दिल्ली में रैली रख कर राहुल गांधी ने सिखों के जख्मों पर नमक छिडक़ने का काम किया।
एनडीए में शिअद की वापसी के संकेत…
‘एनडीए गठबंधन की सरकार’ का जिक्र करके शाह ने इस बात के संकेत भी दे दिए कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की एनडीए में वापसी हो सकती है। शिअद और भाजपा का गठबंधन 2020 में तीन कृषि कानून के आने के बाद टूट गया था।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।