Rajdaar Times
रविवार, 1 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

संसद में जनहित के मुद्दे उठाने में नाकाम कांग्रेस नेता घरों में मॉक पार्लियामेंट कर जनता को कर रहे गुमराह : खन्ना

कांग्रेस व सहयोगी दलों की राजनीतिक हताशा एवं दिशाहीनता का प्रतीक है मॉक पार्लियामेंट : अविनाश राय खन्नाहोशियारपुर,(राकेश राणा): पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस…

संसद में जनहित के मुद्दे उठाने में नाकाम कांग्रेस नेता घरों में मॉक पार्लियामेंट कर जनता को कर रहे गुमराह : खन्ना
संसद में जनहित के मुद्दे उठाने में नाकाम कांग्रेस नेता घरों में मॉक पार्लियामेंट कर जनता को कर रहे गुमराह : खन्ना

कांग्रेस व सहयोगी दलों की राजनीतिक हताशा एवं दिशाहीनता का प्रतीक है मॉक पार्लियामेंट : अविनाश राय खन्ना
होशियारपुर,(राकेश राणा): पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा अपने आवास पर सहयोगी दलों के नेताओं के साथ आयोजित मॉक पार्लियामेंट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की राजनीतिक हताशा एवं दिशाहीनता का परिचायक बताया है। खन्ना ने कहा कि जिन नेताओं की जिम्मेदारी देश की संसद में आम जनता की आवाज बुलंद करना और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना है, वे संसद के बाहर अपने घरों में मॉक पार्लियामेंट आयोजित कर राजनीतिक नाटकबाजी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विपक्षी नेता जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद भारतीय लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां देश की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा और सार्थक बहस होनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मल्लिकार्जुन खडग़े जैसे वरिष्ठ नेता संसद में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय घरों में मॉक पार्लियामेंट आयोजित कर राजनीतिक दिखावे को प्राथमिकता दे रहे हैं। खन्ना ने कहा कि लोकतंत्र केवल बयानबाजी, बैठकों और राजनीतिक दिखावे से मजबूत नहीं होता, बल्कि इसके लिए सकारात्मक सोच, रचनात्मक विपक्ष और जनहित के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता जरूरी है। विपक्ष का दायित्व केवल सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि देशहित में नीतिगत सुझाव देना और आम जनता की समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से संसद में उठाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में विपक्षी नेताओं को राजनीतिक गतिविधियों और दिखावे में समय गंवाने के बजाय देश के विकास तथा जनता के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से अपनी भूमिका निभानी चाहिए। खन्ना ने कहा कि देश की जागरूक जनता विपक्षी नेताओं की ऐसी राजनीतिक गतिविधियों को देख और समझ रही है। जनता को राजनीतिक नाटकबाजी नहीं, बल्कि जिम्मेदार नेतृत्व, सकारात्मक राजनीति और देश के विकास के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।