Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

हैलोवीन उत्सव...मस्ती, रचनात्मकता व रोमांच का अनूठा संगम

कहा, इस प्रकार के आयोजन बनाते हैं बच्चों के सीखने के अनुभव को आनंदमयदसूहा,(राजदार टाइम्स): वासल एजूकेशन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कैंब्रिज इंटरनैशल स्कूल दसूहा में हैलोवीन का त्योहार बड़े उत्साह…

हैलोवीन उत्सव...मस्ती, रचनात्मकता व रोमांच का अनूठा संगम
हैलोवीन उत्सव...मस्ती, रचनात्मकता व रोमांच का अनूठा संगम

कहा, इस प्रकार के आयोजन बनाते हैं बच्चों के सीखने के अनुभव को आनंदमय
दसूहा,(राजदार टाइम्स): वासल एजूकेशन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कैंब्रिज इंटरनैशल स्कूल दसूहा में हैलोवीन का त्योहार बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का परिसर रंग-बिरंगी सजावट, डरावने मुखौटों, कद्दू की आकर्षक आकृतियों व हैलोवीन की विशेष सजावट से जीवंत हो उठा।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी आकर्षक एवं मज़ेदार वेशभूषा में बेहद उत्साहित नज़र आए। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, रोचक खेलों, रचनात्मक कला एवं शिल्प गतिविधियों तथा वेशभूषा प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू धवन ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा, कि च्इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सीखने के अनुभव को आनंदमय बनाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

स्कूल के हैड ऑफ प्राइमरी श्रीमती शॉर्बरी घोष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, च्हैलोवीन जैसे उत्सव बच्चों की कल्पनाशक्ति को नई उड़ान देते हैं तथा उन्हें मिल-जुलकर सीखने, आनंद लेने और यादगार पल संजोने का अवसर प्रदान करते हैं।

वासल एजूकेशन के नेतृत्व...
स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष के.के वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, वाइस प्रेजिड़ेंट श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ राघव वासल तथा डायरे1टर श्रीमती अदिति वासल ने भी विद्यालय के इन प्रयासों की सराहना की तथा और आनंदमय एवं अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।