गांव देपुर में युवाओं को वितरित की वॉलीबॉल एवं क्रिकेट की किट
दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): नजदीक के गांव देपुर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में भाजपा दसूहा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज रघुनाथ राणा ने युवाओं को वॉलीबॉल एवं क्रिकेट की किट वितरित कीं। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए नशों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रघुनाथ राणा ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। खेलों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक एवं बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा सभ्य समाज पर एक बदनुमा धब्बा है। नशे की लत युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के साथ-साथ परिवारों और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालती है। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों से जोडऩा समय की आवश्यकता है। भाजपा नेता राणा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वह पूरे दसूहा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को खेलों का सामान वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना और उन्हें खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज और देश के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर कैप्टन रविंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंह, कैप्टन ओंकार सिंह, सरपंच पवन कुमार पम्मी, शम्मी डडवाल, राकेश हैप्पी, पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह जीतू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
युवा नशों से दूर रह लें खेलों में भाग : रघुनाथ राणा
गांव देपुर में युवाओं को वितरित की वॉलीबॉल एवं क्रिकेट की किटदातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): नजदीक के गांव देपुर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में भाजपा दसूहा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज रघुनाथ राणा ने…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।