विधायक बलविंद्र धालीवाल ने नए सदस्यों का किया स्वागत
बोले, कांग्रेस में मिलेगा पूरा मान सम्मान
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के जिला संयुक्त सचिव सूबेदार जीत दास ने अपने परिवार एवं साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक सरदार बलविंद्र सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। सूबेदार जीत दास ने कहा कि आम आदमी पार्टी में वरिष्ठ नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं को अपेक्षित नैतिक समर्थन और प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। उन्होंने विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद धालीवाल फगवाड़ा के नागरिकों की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं और जरूरत पडऩे पर लोगों की सहायता के लिए आगे आते हैं। उनका जनता के साथ सीधा जुड़ाव और मुश्किल समय में सहयोग कांग्रेस में शामिल होने का प्रमुख कारण है। कांग्रेस में शामिल हुए महिंदर सिंह गिल, अश्वनी शर्मा, कश्मीर लाल, संतोख सिंह और मंगत राम सहित अन्य सदस्यों ने भी आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर विफल रही है। विशेष रूप से प्रदेश में नशा तस्करी और नशा माफिया पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सरकार की कार्यप्रणाली पर उन्होंने निराशा जताई। विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल ने नए सदस्यों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और नए साथियों के अनुभव एवं सहयोग से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर शहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश भारद्वाज, पार्षद संजीव बुग्गा, पार्षद बंटी वालिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत कौर रानी, सोहन सिंह परमार, अशोक संधी, सुखपाल सिंह, हरविंदर सिंह, डॉ. अश्वनी पीपारंगी, सोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी को झटका, जिला संयुक्त सचिव सूबेदार जीत दास परिवार एवं साथियों सहित कांग्रेस में शामिल
विधायक बलविंद्र धालीवाल ने नए सदस्यों का किया स्वागतबोले, कांग्रेस में मिलेगा पूरा मान सम्मानफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के जिला…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।