Rajdaar Times
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता हरदेव उभ्भा ने दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत ग्रेवाल से मुलाकात कर उठाए मोहाली के अहम जनहित के मुद्दे

पंजाब सरकार, नगर निगम मोहाली, GMADA और जिला प्रशासन से संबंधित मामलों पर मांगी गई जानकारीचंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता सरदार हरदेव सिंह उभ्भा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय…

भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता हरदेव उभ्भा ने दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत ग्रेवाल से मुलाकात कर उठाए मोहाली के अहम जनहित के मुद्दे
भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता हरदेव उभ्भा ने दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत ग्रेवाल से मुलाकात कर उठाए मोहाली के अहम जनहित के…

पंजाब सरकार, नगर निगम मोहाली, GMADA और जिला प्रशासन से संबंधित मामलों पर मांगी गई जानकारी

चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता सरदार हरदेव सिंह उभ्भा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय में आयोग के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल जी से मुलाकात कर मोहाली से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे उठाए और इनके समाधान के लिए उचित हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। इस दौरान मोहाली के निवासियों, किसानों और आसपास के गांवों के लोगों से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

1. फेज-5 मोहाली के डंपिंग ग्राउंड की समस्या: साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के फेज-5 स्थित डंपिंग ग्राउंड में बार-बार आग लगने की घटनाओं और उनसे उत्पन्न होने वाले धुएं, प्रदूषण तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का मुद्दा उठाया गया। इस डंपिंग ग्राउंड को शहर और रिहायशी इलाकों से बाहर स्थानांतरित करने तथा आग लगने की घटनाओं की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई।

2. मोहाली के विभिन्न सेक्टरों और गांवों में नहरी पानी की आपूर्ति: वेव एस्टेट सेक्टर-85, 86, 88, 98, 99 सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों तथा गांव संभालकी और नानू माजरा में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का मुद्दा उठाया गया। लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा भूजल की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की गई।

3. सेक्टर-87 में भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को उचित मुआवजा: GMADA द्वारा भूमि अधिग्रहण के संबंध में किसानों की मुआवजे की मांग को आयोग के समक्ष रखा गया। मांग की गई कि भूमि की मौजूदा बाजार कीमत, किसानों के हितों और प्रभावित परिवारों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की दरों की समीक्षा की जाए तथा किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

4. सेक्टर-66/67 को सेक्टर-80/81 से जोड़ने वाले अधूरे पुल का निर्माण: लंबे समय से अधूरे पड़े पुल के कारण क्षेत्र के निवासियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया गया। मांग की गई कि संबंधित विभाग निर्माण कार्य में हो रही देरी की समीक्षा करें और पुल को जल्द पूरा करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

सरदार हरदेव सिंह उभ्भा ने आयोग के अध्यक्ष को इन समस्याओं के कारण आम जनता, स्थानीय निवासियों और किसानों को पेश आ रही परेशानियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, प्रदूषण से राहत, किसानों को उचित मुआवजा तथा बेहतर सड़क और पुल कनेक्टिविटी जनता की बुनियादी आवश्यकताएं हैं। इन मामलों में संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इन जनहित के मुद्दों के संबंध में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा पंजाब सरकार, नगर निगम मोहाली, GMADA तथा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर संबंधित मामलों पर जानकारी मांगी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संबंधित विभाग इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई करेंगे, ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। सरदार हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि जनता की समस्याओं को उचित मंचों पर उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संबंधित अधिकारियों के सहयोग से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर सरदार हरदेव सिंह उभ्भा के साथ सरदार पवन सचदेव (मोहाली), सरदार राज कुमार रासेवट और सरदार सुरिंदर चरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।