विभिन्न जिलों में अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों (डीडीपीओ) के तबादलों और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के विभिन्न जिलों और विभागीय कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत अधिकारियों को नई जगहों पर तैनात किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कामकाज को सुचारू रूप से चलाना और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।