Rajdaar Times
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

छठ पूजा प्रकृति संरक्षण और आत्मिक शुद्धि का देती है संदेश : स्वामी विज्ञानानंद

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के गौतम नगर आश्रम में साप्ताहिक सत्संग समारोह आयोजितछठ पर्व के आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व पर डाला प्रकाशहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): दिव्य ज्योति जाग्रति…

छठ पूजा प्रकृति संरक्षण और आत्मिक शुद्धि का देती है संदेश : स्वामी विज्ञानानंद
छठ पूजा प्रकृति संरक्षण और आत्मिक शुद्धि का देती है संदेश : स्वामी विज्ञानानंद

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के गौतम नगर आश्रम में साप्ताहिक सत्संग समारोह आयोजित
छठ पर्व के आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व पर डाला प्रकाश
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) के स्थानीय आश्रम गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सर्वश्री आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद ने अपने ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक प्रवचनों से संगत को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ते हुए लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के ऐतिहासिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति का प्रत्येक पर्व अपने भीतर जीवन जीने की एक गहन कला और महत्वपूर्ण संदेश समेटे हुए है। महाभारत काल में महारथी कर्ण द्वारा प्रतिदिन जल में खड़े होकर सूर्य देव की उपासना करने तथा वनवास के दौरान द्रौपदी द्वारा संकटों से मुक्ति के लिए छठ व्रत रखने के प्रसंग इस पर्व की प्राचीनता और धार्मिक महत्व को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति की विशेषता है कि यहां केवल उगते हुए सूर्य को ही नहीं, बल्कि डूबते हुए सूर्य को भी समान श्रद्धा और सम्मान के साथ अघ्र्य दिया जाता है। यह परंपरा जीवन का गहरा संदेश देती है कि जो अस्त हो रहा है, वह भी सम्मान का अधिकारी है, क्योंकि उसी के बाद नए उदय की संभावना बनती है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सुबह और शाम के समय सूर्य की किरणें मानव शरीर और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। हालांकि आध्यात्मिक दृष्टि से बाहरी सूर्य उस परम चेतना का प्रतीक है, जो प्रत्येक जीव के भीतर प्रकाशमान है।

छठ पूजा में छिपा है पर्यावरण संरक्षण और सादगी का संदेश...
वर्तमान समय में छठ पर्व की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए स्वामी ने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में मनुष्य प्रकृति से दूर होता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप जल प्रदूषण, मानसिक तनाव और पारिवारिक विघटन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा का संपूर्ण विधान प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। नदियों एवं जलाशयों की स्वच्छता, मिट्टी के पात्रों का उपयोग और प्राकृतिक फलों का अर्पण सादगीपूर्ण जीवनशैली तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। संस्थान के पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प 'संरक्षण' के माध्यम से भी समाज को प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ब्रह्मज्ञान से ही संभव है अंत:करण की वास्तविक शुद्धि...
स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि बाहरी जल और वातावरण की शुद्धता के साथ-साथ मनुष्य के अंत:करण की शुद्धि भी बेहद आवश्यक है। जब तक मनुष्य के भीतर अज्ञानता का अंधकार मौजूद है, तब तक बाहरी धार्मिक अनुष्ठान अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वश्री आशुतोष महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान जन-जन को ब्रह्मज्ञान की सनातन दीक्षा प्रदान कर रहा है। इसके माध्यम से साधक अपने भीतर उस शाश्वत एवं अविनाशी प्रकाश का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकता है। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही मनुष्य अपने भीतर मौजूद विकारों, संकीर्णता और आलस्य को दूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि यही वास्तविक छठ और आत्मिक उपासना है, जो व्यक्ति को आंतरिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ एक स्वच्छ, समरस और जागरूक समाज के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।