भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लेकर डिवाइन आर्ट प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मंदिर कमेटी ने सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): आम आदमी पार्टी द्वारा वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए फगवाड़ा विधानसभा हलके से उम्मीदवार घोषित किए गए होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल ने आज श्री शिरोमणि विश्वकर्मा मंदिर फगवाड़ा में माथा टेककर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ मेयर रामपाल उप्पल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी एवं श्री विश्वकर्मा धीमान सभा के अध्यक्ष प्रदीप धीमान तथा समूह सदस्यों ने सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल एवं मेयर रामपाल उप्पल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
डिवाइन आर्ट प्रदर्शनी की कि सराहना...
मंदिर में माथा टेकने के उपरांत सांसद डॉ.चब्बेवाल ने मंदिर दरबार में लगाई गई डिवाइन आर्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन, शिक्षाओं एवं कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के प्रयास की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन, शिक्षाओं व कलाकृतियों को संजोकर रखना उनकी महान विरासत एवं संदेश को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने का एक सराहनीय माध्यम है। उन्होंने संस्था से जुड़े पूर्वजों की तस्वीरों की प्रदर्शनी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि तस्वीरों को बेहद व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया गया है, जो संस्था के गौरवशाली इतिहास और अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।
पूर्वजों की विरासत को संभालना हमारा कर्तव्य : प्रदीप धीमान
सभा के अध्यक्ष प्रदीप धीमान ने कहा कि अपने पूर्वजों की विरासत को संभालकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। इन बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन संस्था को ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए मेहनत और समर्पण के साथ लगाया है। उनकी अथक मेहनत का ही परिणाम है कि आज संस्था बड़े स्तर पर मानवतावादी और समाजसेवी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों द्वारा दिखाए गए मार्ग और उनके पदचिह्नों पर चलकर ही संस्था ने यह मुकाम हासिल किया है। आज संस्था की पहचान, उपलब्धियां और समाजसेवा के कार्य हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद और उनके द्वारा किए गए समर्पण का परिणाम हैं।
आप’ उम्मीदवार घोषित होने के बाद श्री शिरोमणि विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए सांसद राज कुमार चब्बेवाल
भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लेकर डिवाइन आर्ट प्रदर्शनी का किया अवलोकनमंदिर कमेटी ने सिरोपा भेंट कर किया सम्मानितफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): आम आदमी पार्टी द्वारा वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।