Rajdaar Times
सोमवार, 9 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

फ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

विद्यार्थियों ने भजन, गीत, कविता और रंगोली प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर भागइंजीनियर रितिका पुरी ने दिया प्रदूषण मुक्त एवं ग्रीन दीपावली मनाने का संदेशमुकेरियां, (राजदार टाइम्स): फ्यूचर टीच…

फ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली
फ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

विद्यार्थियों ने भजन, गीत, कविता और रंगोली प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर भाग
इंजीनियर रितिका पुरी ने दिया प्रदूषण मुक्त एवं ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश
मुकेरियां, (राजदार टाइम्स): फ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट भंगाला में दीपावली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य हरप्रीत कौर सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में संस्थान की मुख्य प्रबंधक इंजीनियर रितिका पुरी ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने भजन, कविता, गीत और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा रंगोली बनाने और मेहंदी लगाने की प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इंजीनियर रितिका पुरी ने धनतेरस, दीपावली, बंदी छोड़ दिवस एवं विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य आपसी गिले-शिकवे भुलाकर मिल-जुलकर खुशियां बांटना और समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। आज यह त्योहार किसी एक धर्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सभी जातियों और धर्मों के लोग इसे आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ मनाते हैं। दीपावली हमारी सांझीवालता, एकता और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पटाखों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की मांग बताते हुए सभी से ग्रीन दीपावली मनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर भवनीत कौर, शिवानी लाहौरिया, रितिका, काजल, तनु, रिधिमा, साक्षी, सोनिया रानी, लिक्षिता, तमन्ना, मानसी, दीपिका, जानवी, रजिया, गगनदीप कौर, अंजना, मनप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, रणवीर, कार्तिक, आदेश, राकेश, सतिंदर सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।