Rajdaar Times
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

नवनियुक्त यूथ अध्यक्ष हरजी बाजवा को एसजीपीसी सदस्य रविंदर चक्क ने किया सम्मानित

सुखबीर बादल व पार्टी हाईकमान का जताया आभारयुवाओं को अकाली दल के साथ जोडऩे का लिया संकल्पमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): शिरोमणि अकाली दल (बादल) की ओर से हरजी बाजवा को जिला होशियारपुर का यूथ अध्यक्ष…

नवनियुक्त यूथ अध्यक्ष हरजी बाजवा को एसजीपीसी सदस्य रविंदर चक्क ने किया सम्मानित
नवनियुक्त यूथ अध्यक्ष हरजी बाजवा को एसजीपीसी सदस्य रविंदर चक्क ने किया सम्मानित

सुखबीर बादल व पार्टी हाईकमान का जताया आभार
युवाओं को अकाली दल के साथ जोडऩे का लिया संकल्प
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): शिरोमणि अकाली दल (बादल) की ओर से हरजी बाजवा को जिला होशियारपुर का यूथ अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी खुशी के अवसर पर मुकेरियां में एसजीपीसी सदस्य सरदार रविंदर सिंह चक्क के गृह निवास पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह चक्क ने नवनियुक्त यूथ अध्यक्ष हरजी बाजवा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दीं। स.रविंदर सिंह चक्क ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल तथा पार्टी हाईकमान द्वारा हरजी बाजवा को यूथ अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना सराहनीय फैसला है। उन्होंने कहा कि हरजी बाजवा एक मेहनती, लगनशील और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरजी बाजवा अपनी नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर बिक्रम सिंह अल्लाह बख्श, गुरजिंदर सिंह चक्क, हरमनजीत सिंह चक्क, सौदागर सिंह चनौर, बलवीर सिंह सरपंच बिशनपुर, रणजीत सिंह डालोवाल, सतनाम सिंह फौजा और बख्शीश सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाऊंगा : हरजी बाजवा
सम्मान प्राप्त करने के बाद नवनियुक्त यूथ अध्यक्ष हरजी बाजवा ने पार्टी सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल एवं समूची पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि युवाओं को अकाली दल के साथ जोडऩे, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।