भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
कहा, दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा श्री चमकौर साहिब से शुरू की गई ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला कपूरथला अध्यक्ष नितिन चड्ढा ने कहा कि चन्नी साहब को ‘जवानी संभाल यात्रा’ से पहले एक ‘कांग्रेस संभाल यात्रा’ भी निकालनी चाहिए थी। पंजाब की जवानी को संभालने से पहले कांग्रेस को अपने बिखरते राजनीतिक कुनबे को संभालने की जरूरत है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता ही एक-दूसरे को संभालने में लगे हों, वहां प्रदेश की जवानी को संभालने के दावे जनता को कितने भरोसेमंद लगेंगे। उन्होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में ऐसे अनेक मंत्री और नेता शामिल हैं, जो कांग्रेस की पाठशाला से राजनीति का पाठ पढक़र निकले हैं। पहले कांग्रेस में रहकर सत्ता का सुख भोगने वाले नेता अब आम आदमी पार्टी के माध्यम से उसी राजनीतिक व्यवस्था का हिस्सा बने हुए हैं।
नशा, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर घेरीं कांग्रेस-आप...
नितिन चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में लंबे समय तक शासन किया, जबकि आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर सत्ता हासिल की। इसके बावजूद आज भी पंजाब नशे, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और आर्थिक चुनौतियों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। पंजाब की जनता कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की राजनीति को समझ चुकी है। केवल साइकिल चलाने या यात्राएं निकालने से प्रदेश की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला।
2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने के लक्ष्य पर भाजपा का दावा...
भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की सरकार बनने पर 31 दिसंबर 2029 तक प्रदेश को नशे के कारोबार से मुक्त करने की समयसीमा घोषित की है। भाजपा इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना, माताओं-बहनों की चिंताओं को दूर करना और आने वाली पीढिय़ों को नशे से बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रभावी कार्रवाई और जवाबदेही जरूरी है। नितिन चड्ढा ने कहा कि भाजपा पंजाब को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। अब प्रदेश की जनता को फैसला करना है कि उसे केवल यात्राओं और राजनीतिक नारों की राजनीति चाहिए या पंजाब के भविष्य को लेकर ठोस काम और जवाबदेही।
पूर्व सीएम चन्नी ‘जवानी संभाल यात्रा’ की बजाय ‘कांग्रेस संभाल यात्रा’ निकालते तो होता बेहतर : नितिन चड्ढा
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर साधा निशानाकहा, दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलूफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।