Rajdaar Times
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 8 मौजूदा विधायकों के कटे टिकट

पीएसीकी बैठक में नामों पर लगी मुहर, मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंचे; दो सांसदों को भी मिला चुनाव लड़ने का मौकाचंडीगढ़, (राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर…

पंजाब चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 8 मौजूदा विधायकों के कटे टिकट
पंजाब चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 8 मौजूदा विधायकों के कटे टिकट

पीएसीकी बैठक में नामों पर लगी मुहर, मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंचे, दो सांसदों को भी मिला चुनाव लड़ने का मौका

चंडीगढ़, (राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए 31 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की अहम बैठक में नामों को अंतिम मंजूरी दी गई। इस बैठक में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद दिल्ली पहुंचे थे। सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने संकेत दिया कि इस सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्हें देखकर राजनीतिक हलकों में हैरानी हो सकती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन सर्वे के आधार पर किया गया है।

8 मौजूदा विधायकों की टिकट कटी…

मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने दूसरी सूची में आठ मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। पार्टी ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में सर्वे को आधार बनाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रत्येक विधायक को अपने कामकाज में सुधार करने का अवसर दिया गया था, लेकिन अंतिम निर्णय सर्वे रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

दो सांसदों को भी मिला चुनाव लड़ने का मौका

दूसरी सूची में दो सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के नाम शामिल हैं। वहीं, इस सूची में किसी भी मंत्री के टिकट को लेकर फैसला नहीं किया गया है।

कई सीटों पर नए चेहरों को मिलेगी जिम्मेदारी…

पार्टी की दूसरी सूची से साफ है कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन में बदलाव कर रही है। मौजूदा विधायकों के टिकट काटने और नए चेहरों को मौका देने के फैसले को पार्टी की चुनावी रणनीति के अहम हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें पार्टी की अगली सूची पर टिकी हैं, जिसमें शेष सीटों के उम्मीदवारों के नाम सामने आने की उम्मीद है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।