Rajdaar Times
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

एएस में गोल्ड मेडल हासिल कर डॉकटर अमृत ने बढ़ाया होशियारपुर का मान : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर,(राकेश राणा): पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी खन्ना ने डॉ.दलजीत सिंह खेला के सुपुत्र डॉ.अमृत को ए.एस (मास्टर ऑफ़ सर्जरी) में गोल्ड…

एएस में गोल्ड मेडल हासिल कर डॉकटर अमृत ने बढ़ाया होशियारपुर का मान : अविनाश राय खन्ना
एएस में गोल्ड मेडल हासिल कर डॉकटर अमृत ने बढ़ाया होशियारपुर का मान : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर,(राकेश राणा): पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी खन्ना ने डॉ.दलजीत सिंह खेला के सुपुत्र डॉ.अमृत को ए.एस (मास्टर ऑफ़ सर्जरी) में गोल्ड मेडल हासिल करने पर सम्मानित किया। खन्ना दम्पति ने डॉ.अमृत को बधाई देते हुए कहा कि ए.एस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में गोल्ड मेडल हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन, प्रतिभा और समर्पण का परिणाम है। डॉ.अमृत की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे होशियारपुर के लिए बड़े गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की ऐसी उपलब्धियां समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। डॉ.अमृत ने अपनी सफलता से यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प एवं निरंतर मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। पूर्व सांसद खन्ना ने डॉ.अमृत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं और उपलब्धियों से समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।