Rajdaar Times
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष चेकिंग एवं जागरूकता गतिविधियां

आज 1903 घरों की जांच की गई, 41 घरों में मिला मच्छर का लार्वाजिले में अब तक डेंगू के 81 और चिकनगुनिया के 5 मामले आए सामनेलोगों से सहयोग की अपील, लापरवाही बरतने वालों के किए जाएंगे…

हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष चेकिंग एवं जागरूकता गतिविधियां
हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष चेकिंग एवं जागरूकता गतिविधियां

आज 1903 घरों की जांच की गई, 41 घरों में मिला मच्छर का लार्वा
जिले में अब तक डेंगू के 81 और चिकनगुनिया के 5 मामले आए सामने
लोगों से सहयोग की अपील, लापरवाही बरतने वालों के किए जाएंगे चालान
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम तथा लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान 'हर शुक्रवार डेंगू पर वार' के तहत आज जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। सिविल सर्जन डॉ.मनदीप कमल ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घरों, दुकानों, कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों की जांच की जा रही है, ताकि कहीं भी पानी जमा होने और डेंगू फैलाने वाले मच्छर के पनपने की संभावना को समय रहते समाप्त किया जा सके। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.जगदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर जांच की जा रही है तथा लोगों को डेंगू के लक्षणों, बचाव के उपायों और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। जिला मास मीडिया अधिकारी तरसेम लाल द्वारा जागरूकता व्याख्यान दिया गया। उन्होंने डेंगू फैलने के कारणों, इसके लक्षणों तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को अपने घरों एवं आसपास सफाई रखने और पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया। आज के अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कुल 1903 घरों की जांच की गई, जिनमें से 41 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मौके पर ही लार्वा को नष्ट किया गया तथा संबंधित घरों के मालिकों को भविष्य में पानी जमा न होने देने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक स्थानों पर स्प्रे एवं फॉगिंग भी करवाई गई।

जिले में अब तक डेंगू के कुल 81 मामले तथा चिकनगुनिया के 5 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सर्वेक्षण, जागरूकता एवं मच्छरों की पैदावार रोकने के लिए गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सिविल सर्जन डॉ.मनदीप कमल ने जिलेवासियों से अपील की कि वे डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें तथा प्रत्येक शुक्रवार को अपने घरों एवं आसपास के स्थानों की जांच अवश्य करें। कूलरों का पानी बदलना, पानी की टंकियों को ढककर रखना, फ्रिज की ट्रे साफ करना तथा खाली बर्तनों, टायरों आदि में पानी जमा न होने देना अपनी दैनिक आदत बनाएं।

उन्होंने लोगों से अपील के साथ चेतावनी भी दी कि यदि किसी घर या संस्थान में डेंगू के मच्छर का लार्वा पाया जाता है और संबंधित व्यक्ति को बार-बार निर्देश देने के बावजूद सफाई एवं पानी की निकासी के संबंध में लापरवाही बरती जाती है, तो नियमों के अनुसार चालान भी किए जाएंगे। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए डेंगू की रोकथाम में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें तथा मच्छरों से बचाव के अन्य उपाय अपनाएं। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द या शरीर पर चकत्ते होने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी मास मीडिया अधिकारी श्री रविंदर जस्सल, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर श्री रोहित शर्मा, अन्य मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर तथा ब्रीडिंग चेकर भी उपस्थित थे। सिविल सर्जन ने कहा कि डेंगू की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। लोगों के सामूहिक प्रयासों से ही डेंगू एवं चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों की पैदावार को रोका जा सकता है।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।