Rajdaar Times
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

चक्कफाला (सलोड़ां) में तेंदुए की दस्तक से दहशत

चार कुत्तों को बना चुका है शिकार, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांगदसूहा,(राजदार टाइम्स): क्षेत्र के गांव चक्कफाला (सलोड़ां) में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना…

चक्कफाला (सलोड़ां) में तेंदुए की दस्तक से दहशत
चक्कफाला (सलोड़ां) में तेंदुए की दस्तक से दहशत

चार कुत्तों को बना चुका है शिकार, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग
दसूहा,(राजदार टाइम्स): क्षेत्र के गांव चक्कफाला (सलोड़ां) में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात गांव में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान तेंदुआ गांव के करीब चार कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण ग्रामीणों को अपने बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए तथा तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए उचित स्थान पर पिंजरा लगाया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।