विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल विशेष रूप से माँ भगवती के चरणों में नतमस्तक होने पहुंचे
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): यूथ वैलफेयर हिन्दू संगठन सोसायटी की ओर से स्थानीय ओंकार नगर में आगामी छठ पूजा के उपलक्ष्य में माँ भगवती का प्रथम विशाल जागरण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ करवाया गया। विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल विशेष रूप से माँ भगवती के चरणों में नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने जागरण के शुभारंभ पर ध्वजारोहण की रस्म निभाई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जागरण के दौरान विभिन्न भजन मंडलियों ने पूरी रात माँ भगवती की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया। माँ के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

जागरण प्रबंधक कमेटी की ओर से विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल को सम्मानित भी किया गया। टीम प्रबंधक शरदानंद सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का माध्यम हैं। माँ भगवती के जागरण जैसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोडऩे के साथ-साथ समाज में प्रेम, एकता और सेवा भावना का संदेश भी देते हैं। ओंकार नगर में पहली बार आयोजित इस विशाल जागरण को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों तथा जागरण में पहुंचकर माँ का आशीर्वाद लेने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। प्रात:काल तारा रानी की कथा के उपरांत माता रानी के स्वरूप को भोग लगवा कर हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं में प्रेम एवं श्रद्धा भाव से वितरित किया गया। इस अवसर पर जोगिंदर मान, सुनील पांडे, चन्द्रमोहन सिंह, सोनू शर्मा, राकेश शर्मा, के.एस तिवारी, बाबू लाल, जगतार जी और अमरजीत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।