Rajdaar Times
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जिला प्रशासन ने गांव भूंगरनी में कराया फुटबॉल मैच, नौजवानों को नशों की कुरीति के खिलाफ डटने का आह्वान

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्तहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे की रोकथाम के लिए जिले में 60…

जिला प्रशासन ने गांव भूंगरनी में कराया फुटबॉल मैच, नौजवानों को नशों की कुरीति के खिलाफ डटने का आह्वान
जिला प्रशासन ने गांव भूंगरनी में कराया फुटबॉल मैच, नौजवानों को नशों की कुरीति के खिलाफ डटने का आह्वान

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे की रोकथाम के लिए जिले में 60 दिनों के लिए शुरू की गई विशेष गतिविधियों की श्रृंखला में निकटवर्ती गांव भूंगरनी में खेल विभाग द्वारा नौजवानों के लिए फुटबॉल मैच करवाया गया। इसका उद्देश्य स्वस्थ समाज की रचना का संदेश देना और नशों के खात्मे के लिए लामबंदी करना था। फुटबॉल मैच के दौरान सहायक कमिश्नर अमनदीप कौर ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नौजवानों के महत्वपूर्ण सहयोग से नशों को जड़ से खत्म किया जा सकता है, जिसके लिए हर क्षेत्र में नौजवानों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी देश का भविष्य है और यदि नौजवान नशों से मुक्त रहेंगे तो देश का भविष्य बेहतर और मजबूत होगा। उन्होंने खिलाडिय़ों को आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाइयों को छूने के प्रयास करें तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए शानदार मिसाल बनें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं ताकि नशे के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके। सहायक कमिश्नर ने बताया कि जिले में नशे के बुरे प्रभावों से जागरूक करने और नशे संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए गांव और शहर स्तर पर डिफेंस कमेटियों का गठन किया गया है ताकि कमेटियों के एंटी ड्रग वालंटियरों द्वारा नशों के खात्मे में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके। पंजाब सरकार द्वारा नशा पीडि़तों के इलाज के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें नशा छुड़ाऊ केंद्रों के माध्यम से नशा मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि खेल विभाग के फुटबॉल कोच हरजीत पाल सिंह और एथलेटिक कोच मोनिका की देखरेख में करवाए गए फुटबॉल मैच के दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूंगरनी की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें स्कूल की ए टीम 3-0 के अंतर से विजेता रही। सहायक कमिश्नर ने खिलाडिय़ों को नशों के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ आदि भी मौजूद थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।