Rajdaar Times
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब को खुशहाल, सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना प्राथमिकता : विजय सांपला

विजय सांपला ने होटल आशीष कॉन्टिनेंटल में आयोजित किया दिवाली मिलन समारोह2027 में भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने का लक्ष्यफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की ओर से स्थानीय होटल आशीष…

पंजाब को खुशहाल, सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना प्राथमिकता : विजय सांपला
पंजाब को खुशहाल, सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना प्राथमिकता : विजय सांपला

विजय सांपला ने होटल आशीष कॉन्टिनेंटल में आयोजित किया दिवाली मिलन समारोह

2027 में भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने का लक्ष्य

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की ओर से स्थानीय होटल आशीष कॉन्टिनेंटल में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसरपर उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशाकी विजयका प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, एकता, प्रेम और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विजय सांपला ने कहा कि पंजाब को खुशहाल, सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत राज्य बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा-एनडीए की सरकार स्थापित करना है, जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत, एकजुटता और समर्पण के साथ काम करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पंजाब विकास, रोजगार, उद्योग और बेहतर कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

उन्होंने कामना की कि अगली दीपावली पंजाब के लिए नई उम्मीदों और खुशहाली का संदेश लेकर आए।राज्य के प्रत्येक वर्ग के जीवन में समृद्धि आए, युवाओं को अपने प्रदेश में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें और पंजाब विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। भाजपा के जिला महामंत्री अशोक दुग्गल और मंडल-2 फगवाड़ा के प्रभारी बलविंदर ठाकुर ने भी उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजि कएकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और सभी के सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भाजपा महिला मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।