Rajdaar Times
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

ई-सेवा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निपटारे में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन होशियारपुर मनदीप कमल माही को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिविल सर्जन कार्यालय ने पंजाब स्तर पर रैंकिंग 18वें से तीसरे स्थान पर पहुंचाई12,600 लंबित आवेदनों का लगभग किया पूर्ण निपटाराहोशियारपुर,(राकेश राणा): डिप्टी कमिश्नर श्रीमती आशिका जैन (आई.ए.एस) द्वारा…

ई-सेवा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निपटारे में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन होशियारपुर मनदीप कमल माही को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित
ई-सेवा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निपटारे में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन होशियारपुर मनदीप कमल माही को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिविल सर्जन कार्यालय ने पंजाब स्तर पर रैंकिंग 18वें से तीसरे स्थान पर पहुंचाई

12,600 लंबित आवेदनों का लगभग किया पूर्ण निपटारा

होशियारपुर,(राकेश राणा): डिप्टी कमिश्नर श्रीमती आशिका जैन (आई.ए.एस) द्वारा ई-सेवा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए चलाई गई विशेष मुहिम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासनिक परिसर में सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतरीन कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ.मनदीप कमल माही को विशेष रूप से सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर द्वारा ई-सेवा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए किए गए सुनियोजित प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब स्तर पर कार्यालय की रैंकिंग 18वें स्थान से सुधरकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस मुहिम के दौरान कार्यालय में लगभग 12,600 लंबित आवेदनों का निपटारा करके इनकी संख्या लगभग शून्य तक पहुंचाई गई तथा लंबित आवेदनों की दर एक प्रतिशत से भी कम रह गई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि की मान्यता के रूप में डिप्टी कमिश्नर द्वारा डॉ. मनदीप कमल माही को प्रशंसा प्रमाण पत्र भेंट किया गया। डॉ.मनदीप कमल माही के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय की टीम द्वारा आवेदनों की निरंतर निगरानी, समयबद्ध कार्रवाई एवं आपसी तालमेल के माध्यम से यह लक्ष्य हासिल किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय से अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार तेजिंदर पाल सिंह, सुपरिंटेंडेंट सतपाल तथा मनदीप पाल को भी लंबित आवेदनों के निपटारे में बेहतर कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाएं समय पर एवं सुचारू रूप से उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और आपसी तालमेल से ही ऐसे लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। ई-सेवा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष मुहिम चलाई गई थी, जिसके तहत जिले भर में 1 लाख 22 हजार से अधिक लंबित आवेदनों का निपटारा किया गया। इसके परिणामस्वरूप होशियारपुर जिले ने समग्र जिला रैंकिंग में 18वें स्थान से दूसरा स्थान हासिल किया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नए डीजी पंजाब पोर्टल पर भी आवेदनों का निपटारा ई-सेवा पोर्टल की तर्ज पर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को सरकारी सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जा सकें और उन्हें अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।