Rajdaar Times
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

राज्य स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए दशमेश पब्लिक स्कूल की अंडर-19 टीम फाजिल्का रवाना

निदेशक इकबाल चीमा व प्रिंसिपल जगजीत कौर ने खिलाडिय़ों को दी शुभकामनाएंकहा, शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम करें रोशनदसूहा,(राजदार टाइम्स): दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद के…

राज्य स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए दशमेश पब्लिक स्कूल की अंडर-19 टीम फाजिल्का रवाना
राज्य स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए दशमेश पब्लिक स्कूल की अंडर-19 टीम फाजिल्का रवाना

निदेशक इकबाल चीमा व प्रिंसिपल जगजीत कौर ने खिलाडिय़ों को दी शुभकामनाएं
कहा, शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम करें रोशन
दसूहा,(राजदार टाइम्स): दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद के अंडर-19 रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) के छात्र राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए फाजिल्का रवाना हुए। स्कूल के निदेशक सरदार इकबाल सिंह चीमा, प्रिंसिपल श्रीमती जगजीत कौर और समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। स्कूल के निदेशक सरदार इकबाल सिंह चीमा ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व करना विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, ताकि स्कूल और जिले का नाम रोशन हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों की शुभकामनाएं और सहयोग हमेशा खिलाडिय़ों के साथ हैं। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती जगजीत कौर ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष सरदार दविंदर सिंह चीमा, प्रबंधक सरदार रविंदर पाल सिंह चीमा, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, मनजीत कौर, विकास कुमार, हरप्रीत कौर, बलजीत कौर, परमिंदर कौर, रणजीत कौर, रजनी, मनजोत, दीक्षा, अमरप्रीत कौर, संदीप बाला, जसपिंदर कौर, राधिका, ममता, मेनू बाला, मोनिका, कमलजीत कौर सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।