भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मैच में दोनों टीमों ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बनाए, जबकि भारत 172 रन ही बना पाया। इस मैच में दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल के अंदर एक-दूसरे के खिलाफ 2000 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया।
क्या है भारत और न्यूजीलैंड का टी20 रिकॉर्ड?
साल 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इन 10 मैचों में भारत ने 8 मैच जीते और 2 में हार का सामना किया। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 36.4 के औसत से कुल 2075 रन बनाए हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने भी भारतीय टीम के खिलाफ 10 मैचों में 29.58 के औसत से कुल 2012 रन बनाए हैं, लेकिन वे केवल 2 मैच जीत सके हैं।
कंबोडिया ने पहली बार बनाया था यह रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में एक साल के अंदर किसी विरोधी टीम के खिलाफ 2000 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सबसे पहले एसोसिएट देश कंबोडिया के नाम है। उन्होंने साल 2025 में इंडोनेशिया के खिलाफ कुल 2109 रन बनाए थे। भारत और न्यूजीलैंड फुल मेंबर्स टीमों में इस रिकॉर्ड को बनाने वाली पहली टीमें हैं।
एक साल में टी20 इंटरनेशनल में 2000+ रन बनाने वाली टीमें
- कंबोडिया - 2109 रन बनाम इंडोनेशिया (साल 2025)
- भारत - 2075 रन बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
- न्यूजीलैंड - 2012 रन बनाम भारत (साल 2026)
स्रोत: indiatv.in



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।