छात्रों व शिक्षकों ने साझा की दीपों की खुशियाँ
दसूहा,(राजदार टाइम्स): स्थानीय जगत् ज्योति पब्लिक सीनियर सेकण्डरी स्कूल उस्मान शहीद में दीपावली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक साांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को दीपों, रंग-बिरंगी लडिय़ों एवं आकर्षक रंगोलियों से दुल्हन की तरह सजाया गया था, जो देखते ही बन रहा था। सभी कक्षाओ को भी बहुत सुन्दर ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के स्कूल डायरेक्टर स.इकबाल सिंह चीमा व चेयरमैन स.रवन्द्रिपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मैडम शमिता, दशमेश प्रिंसिपल मैडम जगजीत कौर तथा मैडम सोनिया उप्पल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बच्चों ने दीपावली के महत्व को दर्शाते हुए भाषण, कविता पाठ, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के प्रसंग को जीवंत कर दिया। इसके इलावा विद्यार्थीयो ने श्री गुरु हरगोविंद जी को याद करते हुए विद्यार्थीयो ने सिक्ख धर्म के छठे गुरु हरगोवन्दि जी को याद करते हुए बंदी छोड़ दिवस भी हर्षोल्लास से मनाया। विद्यार्थीयो द्वारा बनाई गई पर्यावरण-अनुकूल (श्वष्श-द्घह्म्द्बद्गठ्ठस्रद्य4) और सुं़दर रंगोली सभी के आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के डायरेक्टर स.इकबाल सिंह चीमा एवं चेयरमैन स.रविन्द्रपाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को दीपावली एवं बंदीछोड़ दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को 'ग्रीनदीपावली' (प्रदूषण-मुक्त दीपावली) मनाने व जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मैडम शमिता, दशमेश प्रिंसिपल मैडम जगजीत कौर एवं मैडम सोनिया उप्पल ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। अंत में, सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का मुँ़ह मीठा करवा कर दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दी तथा अनुशासन व उल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मैडम विजय लक्ष्मी, हरप्रीत कौर, मनदीप कौर, कोमलप्रीत, पूनम, रमीना, सर्बजीत, रविन्द्र कुमार, अवतार कुमार, रनजीत कौर, सिमरन, नवजोत कौर, परमिंदर कौर, मनजोत कौर, मनप्रीत कौर, रूचि, मानसी, भावना, किरनप्रीत कौर, सुखविंदर आदि उपस्थित थे।
जगत ज्योति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
छात्रों व शिक्षकों ने साझा की दीपों की खुशियाँदसूहा,(राजदार टाइम्स): स्थानीय जगत् ज्योति पब्लिक सीनियर सेकण्डरी स्कूल उस्मान शहीद में दीपावली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक साांस्कृतिक उत्साह…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।