Rajdaar Times
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

तकनीक आज के समय में भविष्य का भी अहम हिस्सा : डॉ.राज कुमार

सांसद चब्बेवाल ने सरकारी स्कूल रामपुर सुनरा में स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटनफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल ने सोमवार को पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत गांव रामपुर…

तकनीक आज के समय में भविष्य का भी अहम हिस्सा : डॉ.राज कुमार
तकनीक आज के समय में भविष्य का भी अहम हिस्सा : डॉ.राज कुमार

सांसद चब्बेवाल ने सरकारी स्कूल रामपुर सुनरा में स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल ने सोमवार को पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत गांव रामपुर सुनरा के सरकारी हाई स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण सुविधाएं व अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाकर शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाना है। संबोधित करते हुए डॉ.चब्बेवाल ने विद्यार्थियों को तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीक आज के समय में भविष्य का भी अहम हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में जानकारी हासिल करने और विभिन्न क्षेत्रों में इसके बढ़ते महत्व को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों से अवगत रहना चाहिए और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए जरूरी कौशल और ज्ञान हासिल करना चाहिए। नए अपग्रेड किए गए स्मार्ट क्लासरूम के लाभों के बारे में बात करते हुए डॉ.चब्बेवाल ने विद्यार्थियों से इन आधुनिक सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। तकनीक से लैस क्लासरूम पढ़ाई की प्रक्रिया को अधिक रोचक,प्रभावशाली और संवादात्मक बनाते हैं। इससे विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने और अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वर्ष 2022 से ही सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सांसद ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो शिक्षा प्रणाली में आ रहे सुधारों का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और कक्षा से बाहर नई चीजें सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए शैक्षणिक एक्सपोजर दौरे भी करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने विद्यार्थियों के भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रमुख केंद्र श्रीहरिकोटा के दौरे का भी उल्लेख किया। डॉ.चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षकों और स्कूल प्रिंसिपलों की पेशेवर क्षमता को मजबूत करने के लिए भी निवेश कर रही है। शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण,अनुभव हासिल करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए फिनलैंड,सिंगापुर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), अहमदाबाद जैसे संस्थानों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना, स्कूल प्रबंधन को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार लाना है। विद्यार्थियों को मेहनत करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हुए डॉ.चब्बेवाल ने कहा कि वे देश का भविष्य हैं और अपनी मेहनत व लगन से देश के प्रधानमंत्री, सांसद, विधायक, वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर तथा विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। अपने दौरे के दौरान सांसद ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत भी की। उन्होंने विद्यार्थियों की बातें सुनीं और उनके साथ दोस्ताना माहौल में विचार-विमर्श किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सवाल पूछने, नई चीजें जानने की जिज्ञासा विकसित करने तथा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही आधुनिक सुविधाओं और शैक्षणिक अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।