होशियारपुर की पूजा और निरंका को मिला पंजाब महिला क्रिकेट कैंप में मौका
पंजाब की सीनियर महिला टीम के लिए पूजा और निरंका पेश करेंगी दावेदारी
क्रिकेट में होशियारपुर की बेटियों की चमक, पंजाब कैंप के लिए दो खिलाड़ियों का चयन
पूजा और निरंका की उपलब्धि पर एचडीसीए में खुशी की लहर
मोगा में 21 से 28 नवंबर तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर, बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मिलेगा पंजाब टीम में स्थान
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाले सीनियर महिला एक दिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पंजाब की टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए होशियारपुर की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों पूजा और निरंका का चयन हुआ है।दोनों खिलाड़ियों के चयन से होशियारपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एचडीसीए) में खुशी की लहर है। जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डॉ.रमन घई ने बताया कि 21 से 28 नवंबर तक मोगा में पंजाब की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।इस दौरान पंजाब के अनुभवी सीनियर कोचों की देखरेख में खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यास मैच भी करवाए जाएंगे। डॉ.घईने बताया कि शिविर और अभ्यास मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पंजाब की सीनियर महिला टीम में जगह मिलेगी। उन्होंने पूजा और निरंका के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह होशियारपुर के लिए गर्व की बात है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एचडीसीए के अध्यक्ष डॉ.दलजीत खेला, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डॉ.पंकज शिव, सुभाष शर्मा, अमित ठाकुर, जतिंदर सूद, मनोज ओहरी सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, खिलाड़ियों की कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक को चनिकिता कुमारी, एचडीसीए ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, करण सैनी, परवीन शिंटू और पंकज पिंका ने भी दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूजा और निरंका अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आने वाले समय में न केवल होशियारपुर, बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन करेंगी।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।