Rajdaar Times
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

केंद्र सरकार की मदद से मोहाली में जल्द शुरू होगी सिटी बस सेवा : हरदेव उभ्भा

कहा, भगवंत मान सरकार मोहाली को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में हुई विफल साबितनहरी पानी, अधूरे विकास कार्यों, सेक्टर 80/81 पुल और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को लेकर पंजाब वित्त विभाग ने जार??…

केंद्र सरकार की मदद से मोहाली में जल्द शुरू होगी सिटी बस सेवा : हरदेव उभ्भा
केंद्र सरकार की मदद से मोहाली में जल्द शुरू होगी सिटी बस सेवा : हरदेव उभ्भा

कहा, भगवंत मान सरकार मोहाली को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में हुई विफल साबित

नहरी पानी, अधूरे विकास कार्यों, सेक्टर 80/81 पुल और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को लेकर पंजाब वित्त विभाग ने जारी किया पत्र

चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि मोहाली शहर में बुनियादी सुविधाओं की कमी और वर्षों से अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से मोहाली में जल्द ही सिटी बस सेवा शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे शहर के लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि वह अपनी धर्मपत्नी एवं नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर 41 की पार्षद श्रीमती गुरप्रीत कौर उभ्भा के साथ मिलकर शहर की समस्याओं को लगातार सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष उठा रहे हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यालय के साथ भी पत्राचार किया गया है। केंद्र सरकार को मोहाली के लोगों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी से विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय, वित्त विभाग और स्थानीय निकाय विभाग के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पंजाब सरकार के वित्त विभाग द्वारा पत्र संख्या 1548502 जारी किया गया है। इस पत्र में मोहाली के विभिन्न सेक्टरों में नहरी पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाने, सेक्टर 80/81 के लंबे समय से अधूरे पड़े पुल का निर्माण पूरा करने तथा सार्वजनिक शौचालयों की कमी दूर करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है।

इसके अलावा शहर से अवैध कब्जे हटाने और विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवश्यक फंड जारी करने संबंधी मुद्दों को भी उठाया गया है।

उभ्भा ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहाली जैसे महत्वपूर्ण शहर को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पंजाब सरकार विफल साबित हुई है। शहर के निवासी लंबे समय से स्वच्छ पेयजल, बेहतर सार्वजनिक परिवहन, अच्छी सड़कों, सीवरेज, साफ-सफाई और सार्वजनिक शौचालयों जैसी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण विकास कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हैं। इसके चलते आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मोहाली में सिटी बस सेवा शुरू करवाने के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रयास जारी हैं। उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि मोहाली के लोगों को उनका अधिकार दिलाना और शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

अंत में हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि नहरी पानी की आपूर्ति, सिटी बस सेवा, सार्वजनिक शौचालय, टूटी सड़कों, साफ-सफाई, अधूरे पुल और अन्य विकास कार्यों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को संबंधित सरकारों एवं विभागों के समक्ष उठाया जाता रहेगा। मोहाली के लोगों को उनका बनता अधिकार और जरूरी सुविधाएं दिलाने के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।