विशाल जनसभा में कई पदाधिकारियोंने भी दिए इस्तीफे
मुल्तानीके समर्थन में एकजुट हुए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता
मुकेरियां (राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी में स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चल रही आपसी खींचतान आखिरकार खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज प्रो.जी.एस मुल्तानी ने अपने समर्थकों की विशाल जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए आगामी विधानसभा चुनाव-2027 निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले के साथ ही पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भी अपने इस्तीफे देकर आम आदमी पार्टी छोड़ने तथा प्रो.मुल्तानी का समर्थन करने की घोषणा की।
पार्टी में ईमानदार लोगों का सम्मान नहीं : मुल्तानी
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रो.जी.एस मुल्तानी तथा अन्य वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान पूरी लगन, मेहनत औरईमानदारी के साथ दिन-रात एक करके आम आदमी पार्टी के स्थानीय संगठन को खड़ा किया।पंजाब में पार्टी की सरकार बनने के बाद भी उन्होंने बेदाग राजनीति और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। प्रो.मुल्तानी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अब ईमानदारी का केवल दिखावा कर रही है और पार्टी में ईमानदार लोगों का कोई सम्मान नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब दल-बदलुओं और भ्रष्ट लोगों का अड्डा बन चुकी है। पूर्व हलका इंचार्ज के पद से हटाए जाने और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के लिए टिकट नहीं दिए जाने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों की भावनाओं तथा क्षेत्र के लोगों की आवाज का सम्मान करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव-2027 निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे।

कई पदाधिकारियोंने भी छोड़ी पार्टी…
इस अवसर पर मार्केट कमेटी मुकेरियां के पूर्व चेयरमैन हरजीत सिंह सहोता, जिला परिषद सदस्य पवनदीप कौर, चेयरपर्सन चंचला देवी, वाइस चेयरपर्सन सुरिंदर कौर, समिति सदस्य मसजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, हीरालाल, केसर सिंह मंझपुर, कुलदीप कौर, राणो कुमारी हाजीपुर, रविंदर सिंह, नीलम देवी, हरप्रीत सिंह, वरिंदर राणा, गुरजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेरियां गुरविंदर सिंह, सोशल मीडिया अध्यक्ष लखविंदर सिंह, बीसी विंग अध्यक्ष सुभाष सिंह, युवा कोऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह साबी, ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर सेवा सिंह, बख्शीश सिंह सरपंच कुल्लियां, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग जॉनस मसीह, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बख्तावर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष एससी विंग सतपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भंगाला मलकीत सिंह, सोशल मीडिया अध्यक्ष पवन कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज हरमिंदर छिब, हलका कोऑर्डिनेटर नशामुक्ति गुरजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हाजीपुर बाल कृष्ण, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेरियां कुलदीप सिंह, चेयरमैन क्रिश्चियन वेलफेयर बोर्ड लखविंदर मसीह, कोऑर्डिनेटर युद्ध नशों के विरुद्ध सुमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बीसी विंग करनैल सिंह, प्रिंट मीडिया इंचार्ज सुरिंदर सिंह ठाकुर और ब्लॉक अध्यक्ष बलविंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने तथा प्रो. जी.एस मुल्तानी के साथ खड़े रहने का ऐलान किया।
मुकेरियां की राजनीति में नए समीकरण बनने के आसार
प्रो.जी.एस मुल्तानी द्वारा आम आदमी पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा और उनके समर्थन में कई पदाधिकारियों के पार्टी से इस्तीफे देने के बाद मुकेरियां की सियासत में नए राजनीतिक समीकरण बनने के आसार हैं। अब देखना यह होगा कि मुल्तानी के इस फैसले से आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में आम आदमी पार्टी को कितना राजनीतिक नुकसान होता है और क्षेत्र की राजनीति पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।