Rajdaar Times
रविवार, 22 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

कार्तिक पूर्णिमा 2026: चंद्र आर्घ्य का समय, चंद्र दोष के कारण क्या माना जाता है

कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर चंद्र अर्घ्य का समय शाम 5:25 से 8 बजे तक है; चंद्र दोष से राहत और पारिवारिक सुख के लाभ बताए गए हैं।

कार्तिक पूर्णिमा 2026: चंद्र आर्घ्य का समय, चंद्र दोष के कारण क्या माना जाता है

कार्तिक पूर्णिमा 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी

Kartik Purnima Chandra Arghya: कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ चंद्र देव की आराधना के लिए भी बेहद खास होता है. धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए स्नान, दान और पूजा-पाठ से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना भी शुभ माना जाता है. साल 2026 में कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार, 24 नवंबर को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11:42 बजे शुरू होकर 24 नवंबर की रात 8:23 बजे तक रहेगी. इसे देवताओं की दीपावली भी कहा जाता है.

धर्मग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था. इस अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान और अन्न-वस्त्र का दान करने का विशेष महत्व है. इसके अलावा, यह दिन भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार, तुलसी के अवतरण और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती से भी जुड़ा है. पुष्कर मेले का समापन भी इसी दिन होता है.

चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय

पंचांग के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को चंद्रोदय शाम 4:56 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5:24 बजे होगा. ऐसे में सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है. इस दिन शाम 5:25 बजे से रात 8 बजे तक चंद्र देव को जल अर्पित कर सकते हैं.

चंद्रमा को अर्घ्य देने के लाभ

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलती है और कुंडली में चंद्र दोष के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं. ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना गया है. पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं में होते हैं, इसलिए इस दिन उनकी पूजा और अर्घ्य का विशेष महत्व बताया गया है.

  • मानसिक शांति और स्थिरता: चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है. मान्यता है कि पूर्णिमा पर चंद्र देव को जल चढ़ाने से मन की बेचैनी, तनाव और मानसिक अस्थिरता कम करने में मदद मिलती है.
  • कुंडली के चंद्र दोष से राहत: चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक उलझन और भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने से चंद्र दोष के प्रभाव शांत होने की मान्यता है. कुछ मान्यताओं में इसे राहु-केतु से बनने वाले ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने वाला उपाय भी बताया गया है.
  • पारिवारिक सुख-शांति और समृद्धि: चंद्र देव की कृपा से परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है. घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है.
  • सकारात्मकता और आरोग्य: पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देने और उनकी शीतल रोशनी में समय बिताने से सकारात्मकता का अनुभव होता है. इसे मन और शरीर के लिए भी शुभ माना जाता है.

अर्घ्य देने की विधि

  • चंद्रोदय के बाद स्नान करके साफ और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • एक लोटे में साफ जल लें. इसमें थोड़ा कच्चा दूध, अक्षत यानी साबुत चावल, शक्कर या सफेद फूल मिला सकते हैं.
  • चंद्रमा के सामने खड़े होकर श्रद्धापूर्वक अर्घ्य दें.
  • जल की पतली धार चंद्रमा की ओर अर्पित करते हुए “ॐ सोमाय नमः” या “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • ध्यान रखें कि अर्घ्य देते समय जल आपके पैरों पर न गिरे.
  • अंत में चंद्र देव से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

लेखिका: सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईज़ेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. इसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया. इससे पहले वह Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर रह चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।