Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

दसूहा में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

संत-महापुरुषों ने दिया भाईचारे और समानता का संदेशदसूहा,(राजदार टाइम्स): श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकाली जा रही ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का दसूहा स्थित साही पंप…

दसूहा में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत
दसूहा में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

संत-महापुरुषों ने दिया भाईचारे और समानता का संदेश

दसूहा,(राजदार टाइम्स): श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकाली जा रही ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का दसूहा स्थित साही पंप पहुंचने पर क्षेत्र की संगतों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत समारोह का विशेष आयोजन भाजपा पंजाब के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.हरसिमरत सिंह साही द्वारा भाजपा पार्टी के सहयोग से किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक समागम में स्वामी शब्द प्रेमा नंद महाराज (शेरां वाली कुटिया) कैंथा, मस्तानंद महाराज (जुग्याल वाले), संत बाबा जसपाल सिंह (ओडरे वाले) और बीबी मनजीत शाह (हरदोथला वाले) विशेष रूप से शामिल हुए। संत-महापुरुषों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से संगत को गुरु साहिब की महान शिक्षाओं से अवगत करवाया। संत-महापुरुषों, डॉ.हरसिमरत सिंह साही तथा अन्य वक्ताओं ने श्री गुरु रविदास महाराज के समानता, प्रेम, सद्भावना और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के विचार पर प्रकाश डालते हुए जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समानता पर आधारित स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सम्मान, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर मानवता की सेवा करने तथा भेदभाव से ऊपर उठकर जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। इस मौके पर विधायक मुकेरियां जंगी लाल महाजन, दसूहा हलका इंचार्ज रघुनाथ सिंह राणा, जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंवर संग्राम सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, भाजपा नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।