Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

‘हुनर 2026’ में एसवी जेसी डीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा का शानदार प्रदर्शन

विद्यार्थियों ने 8 पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव, लगातार दूसरी बार हासिल की ओवरऑल ट्रॉफीमुकेरियां/दसूहा,(राजदार टाइम्स): एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां में आयोजित ‘हुनर…

‘हुनर 2026’ में एसवी जेसी डीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा का शानदार प्रदर्शन
‘हुनर 2026’ में एसवी जेसी डीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा का शानदार प्रदर्शन

विद्यार्थियों ने 8 पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव, लगातार दूसरी बार हासिल की ओवरऑल ट्रॉफी

मुकेरियां/दसूहा,(राजदार टाइम्स): एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां में आयोजित ‘हुनर प्रतियोगिता 2026’ के अंतर्गत अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में एस.वी जे.सी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। होशियारपुर जिले के 16 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान पोस्टर मेकिंग, कोलाज निर्माण, मेहंदी, मेहंदी मॉडल, लोकनृत्य, वर्किंग मॉडल, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, बिना आग के खाना बनाने तथा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक प्रथम, तीन द्वितीय और चार तृतीय पुरस्कार सहित कुल आठ पदक हासिल किए। इसके साथ ही विद्यालय ने लगातार दूसरी बार ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर एक और शानदार उपलब्धि दर्ज की।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि मैंगी ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी प्रकार अपनी प्रतिभा निखारने तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यालय द्वारा निरंतर दिए जा रहे प्रोत्साहन का सुखद परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।