Rajdaar Times
रविवार, 22 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

आप’ सरकार से निराश पंजाब की जनता के लिए कांग्रेस बनी उम्मीद की किरण : धालीवाल

बरन गांव में कई परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक धालीवाल ने किया स्वागतबरन गांव में कांग्रेस को मजबूती, कई परिवार पार्टी में शामिल, नए परिवारों का पार्टी में स्वागत‘आप’ सरकार से जनता का…

आप’ सरकार से निराश पंजाब की जनता के लिए कांग्रेस बनी उम्मीद की किरण : धालीवाल
आप’ सरकार से निराश पंजाब की जनता के लिए कांग्रेस बनी उम्मीद की किरण : धालीवाल

बरन गांव में कई परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक धालीवाल ने किया स्वागत

बरन गांव में कांग्रेस को मजबूती, कई परिवार पार्टी में शामिल, नए परिवारों का पार्टी में स्वागत

‘आप’ सरकार से जनता का मोहभंग, कांग्रेस के प्रति बढ़ा विश्वास

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): विधानसभा के गांव बरन में कांग्रेस नेता मनजीत सिंह मंगी के प्रयासों से कई परिवारों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी का हाथ थामा। कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनते देखना चाहते हैं। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। आम आदमी पार्टी की सरकार से निराश पंजाब की जनता के लिए कांग्रेस एक बार फिरउम्मीद की किरण बनकर उभरी है।कांग्रेस हमेशा से जनता की पार्टी रही है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। धालीवाल ने कहा कि नए परिवारों के कांग्रेस से जुड़ने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। लोगों का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक है।कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने नए सदस्यों को आश्वस्त किया कि पार्टी में उनकी भावनाओं और विचारों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता और नए सदस्य मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नए शामिल हुए सदस्यों से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा पूरी मेहनत, लगन और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी सोच को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने वालों में बलिहार सिंह, अवतार सिंह, गुरनाम, मनजीत सिंह जीती, दलवीर कौर, रेशम कौर सहित उनके परिवारों के सदस्य मौजूद थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।