कोठी अंदवाड़ पत्ती की पेयजल समस्या होगी दूर, डीप बोर के लिए मिले 5 लाख रुपये
माताओं-बहनों को पानी की किल्लत से मिलेगी राहत, विधायक ने सौंपा पांच लाख का स्वीकृति पत्र
कोठी अंदवाड़ पत्ती को मिली बड़ी सौगात, डीप बोर के लिए पांच लाख रुपये मंजूर
विधायकघुम्मण ने ग्रामीणों को सौंपा स्वीकृति पत्र
कहा, हर बस्ती तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता
दातारपुर,(एस.पी शर्मा शास्त्री): क्षेत्र के हर गांव और बस्ती तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना लोगों का बुनियादी अधिकार है, नकि किसी परकिया गया अहसान।यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कंडी क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। यह बात विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने गांव कोठी अंदवाड़ पत्ती में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। विधायक घुम्मण ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस गांव के लोगों ने हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान के माध्यम से अपनी भागीदारी निभाई, लेकिन लंबे समय तक उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा।उन्होंने कहा कि उन्होंने गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाने का संकल्प लिया था, ताकि विशेष रूप से महिलाओं और माताओं-बहनों को पानी की किल्लत से राहत मिल सके। आज उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गांव में डीप बोर करवाने के लिए पांच लाख रुपये का स्वीकृति पत्र ग्रामीणों को सौंपा गया है। यह अनुदान जिला परिषद की ओर से उपलब्ध करवाया गया है।डीप बोर का कार्य पूरा होनेके बाद गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया।आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र बग्गा ने भी गांव के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने पर विधायक का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार, रविंद्र बग्गा, सरपंच हरजीत, डॉ.राजेंद्र मंगू मैरा, अजय शर्मा, सरपंच रीना, सुखदेव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।