Rajdaar Times
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

संत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के आशीर्वाद से नशा मुक्त पंजाब का संकल्प लिया: हरदेव सिंह उभ्भा

कहा, युवाओं को नशे से बचाना समाज के हर वर्ग की साझा जिम्मेदारीमोहाली,(राजदार टाइम्स): भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता हरदेव सिंह उभ्भा आज रतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से नशा विरोधी अभियान के तहत…

संत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के आशीर्वाद से नशा मुक्त पंजाब का संकल्प लिया: हरदेव सिंह उभ्भा
संत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के आशीर्वाद से नशा मुक्त पंजाब का संकल्प लिया: हरदेव सिंह उभ्भा

कहा, युवाओं को नशे से बचाना समाज के हर वर्ग की साझा जिम्मेदारी

मोहाली,(राजदार टाइम्स): भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता हरदेव सिंह उभ्भा आज रतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से नशा विरोधी अभियान के तहत आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर परम पूजनीय संत महापुरुष संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के पावन आशीर्वाद से पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशे से बचाने का संकल्प लिया गया। हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि पंजाब की धरती बहादुरी, बलिदान, मेहनत और देशभक्ति की प्रतीक रही है। पंजाब के युवाओं ने देश की आजादी के लिए ऐतिहासिक बलिदान दिए हैं और पंजाब के किसानों ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसी महान विरासत वाले पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से बचाना हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। नशे के खिलाफ लड़ाई को एक सामाजिक आंदोलन बनाने की आवश्यकता है, जिसमें धार्मिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, माता-पिता और युवाओं की सक्रिय भूमिका हो।
हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल, रोजगार, कौशल विकास और अच्छे संस्कारों से जोड़कर ही पंजाब को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने परम पूजनीय संत महापुरुष संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के आशीर्वाद तथा रतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के एमडी श्री सुंदर लाल जी एवं उनके परिवार द्वारा नशा विरोधी अभियान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपील की कि पंजाब के प्रत्येक नागरिक को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को सही दिशा देने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
हमारा संकल्प – नशा मुक्त पंजाब, स्वस्थ पंजाब और खुशहाल पंजाब।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।