Rajdaar Times
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए 16 सदस्यीय राज्य चुनाव कमेटी घोषित की

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों करेंगे कमेटी का नेतृत्व, विजय सांपला, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, प्रनीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारीचंडीगढ़,(राजदार टाइम्स…

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए 16 सदस्यीय राज्य चुनाव कमेटी घोषित की
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए 16 सदस्यीय राज्य चुनाव कमेटी घोषित की

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों करेंगे कमेटी का नेतृत्व, विजय सांपला, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, प्रनीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स ब्यूरो): पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा की पंजाब इकाई ने सोमवार को 16 सदस्यीय राज्य चुनाव कमेटी की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों द्वारा जारी की गई सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को शामिल किया गया है। इस कमेटी की कमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी गई है। कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया और श्वेत मलिक को शामिल किया गया है। इसके अलावा मंत्री श्रीनिवासुलु, विजय सांपला, पूर्व सांसद महारानी प्रनीत कौर, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, मनजीत सिंह मन्ना, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, विधायक दिनेश बाबू और मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन को भी कमेटी में जगह दी गई है।

तीन नेताओं को बनाया विशेष आमंत्रित सदस्य...
भाजपा ने इस कमेटी में तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर के नाम शामिल हैं।
2027 के चुनावों पर भाजपा का फोकस...
राज्य चुनाव कमेटी की घोषणा को पंजाब में भाजपा की आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर लाकर चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनावी संभावनाओं को लेकर भाजपा लगातार संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां तेज कर रही है। आने वाले समय में पार्टी की ओर से चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए अन्य गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।
इस घोषणा के साथ ही पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।