Rajdaar Times
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का तीन साल का निलंबन किया रद्द, पार्टी में हुई वापसी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने लिया फैसला, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पैरवी भी रही अहम2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू की पुराने नेताओं को साथ जोडऩे क??…

कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का तीन साल का निलंबन किया रद्द, पार्टी में हुई वापसी
कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का तीन साल का निलंबन किया रद्द, पार्टी में हुई वापसी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने लिया फैसला, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पैरवी भी रही अहम
2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू की पुराने नेताओं को साथ जोडऩे की कवायद
चंडीगढ़,(बिट्टा काटल/राजदार टाइम्स ब्यूरो): पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घनौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का तीन साल का निलंबन रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने 21 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उनकी पार्टी सदस्यता बहाल करने का फैसला लिया। इसके साथ ही मदन लाल जलालपुर की कांग्रेस में वापसी का रास्ता साफ हो गया है।
राजा वडि़ंग के कार्यकाल में हुई थी कार्रवाई...
गौरतलब है कि पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को अगस्त 2026 में तत्कालीन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के कार्यकाल के दौरान पार्टी से तीन साल के लिए निलंबित किया गया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने के आरोप लगाए गए थे। बताया जाता है कि पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद के दौरान जलालपुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

चरणजीत सिंह चन्नी ने भी उठाई थी आवाज...
पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर के निलंबन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी उनके समर्थन में सामने आए थे। चन्नी ने जलालपुर के पटियाला स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और पार्टी नेतृत्व से उनके निलंबन पर पुनर्विचार करने की मांग की थी। चन्नी ने उस समय मदन लाल जलालपुर को कांग्रेस की संपत्ति बताते हुए कहा था कि पार्टी को ऐसे नेताओं को अलग करने के बजाय अपने साथ लेकर चलना चाहिए। माना जा रहा है कि जलालपुर की पार्टी में वापसी के लिए चन्नी की पैरवी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
परगट सिंह ने संभाली कमान, नेताओं को एकजुट करने की कोशिश...
पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद परगट सिंह द्वारा मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द करने के फैसले को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और नेताओं की नाराजगी के बीच कांग्रेस नेतृत्व अब पुराने नेताओं को दोबारा सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाता दिखाई दे रहा है। हाल ही में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम और भी महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे समय में जलालपुर की वापसी से पटियाला जिले और विशेषकर घनौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को राजनीतिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजनीतिक संदेश साफ- चुनाव से पहले कांग्रेस को एकजुट करने की कोशिश...
मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द होना केवल एक नेता की पार्टी में वापसी नहीं, बल्कि पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रहे मतभेदों को कम करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कितनी मजबूती से अपने नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर 2027 के चुनावी मुकाबले की तैयारी करती है।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।