उस्मान शहीद मे नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
दसूहा,(राजदार टाइम्स): श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला गया पावन नगर कीर्तन गाँव बुद्धोबर्कत के श्री गुरुद्वारा साहिब से आरम्भ हो कर अलग-अलग गाँवों से होता हुआ गाँव उस्मान शाहिद पहुँचा। गाँव उस्मान शहीद पहुँचने पर जगत ज्योति पब्लिक सीनियर सके ेंडरी स्कूल के डायरेक्टर सरदार इकबाल सिहं चीमा, चेयरमैन सरदार रवन्द्रिपाल सिंह, स्कूल प्रसिंिपल श्रीमती शमिता, मैडम सोनिया उप्पल तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने नगर कीर्तन का श्रद्धापूर्वक एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर स.इकबाल सिंह चीमा ने श्रद्धापूर्वक गुरु जी के चरणों मेंरुमाला साहिब भेंट किया। वहीं पंज प्यारों को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित संगत को गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। डायरेक्टर सर ने गुरु साहिबान से स्कूल, छात्रों, स्टाफ सदस्यो की सफलता और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने श्रद्धा एवं विनम्रता के साथ गुरु जी के चरणों में नतमस्तक हो कर माथा टेका तथा गुरु साहिब का आशीर्वदा प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया तथा गुरु साहिब के उपदेशों—सेवा, प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश सभी तक पहुँचाया गया। संगत ने गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सारे वातावरण में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने सभी संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मैडम विजय लक्ष्मी, हरप्रीत कौर, मनदीप कौर, कोमल प्रीत, पनू म, रमीना, सरबजीत, रविन्द्र कुमार, अवतार कुमार, सिमरन, नवजोत कौर, परमिन्द्र कौर, मनजोत कौर, मनप्रीत कौर, सरबजीत, भावना, किरनप्रीत कौर, सुखविन्दर, सिमरन, स्कूल डी.पी.ई सर अजय कुमार आदी भी उपस्थित थे।
जगत ज्योति पब्लिक सीनियर सकैंण्डऱी स्कूल मे नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
उस्मान शहीद मे नगर कीर्तन का भव्य स्वागतदसूहा,(राजदार टाइम्स): श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला गया पावन नगर कीर्तन गाँव बुद्धोबर्कत के श्री गुरुद्वारा साहिब से आरम्भ हो…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।