Rajdaar Times
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

दशमेश पब्लिक स्कूल उस्मान शहीद में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर संगत को किया सम्मानित, पांच प्यारों को भेंट किए सिरोपादसूहा,(राजदार टाइम्स): श्री गुरु नानक देव जी के…

दशमेश पब्लिक स्कूल उस्मान शहीद में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
दशमेश पब्लिक स्कूल उस्मान शहीद में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर संगत को किया सम्मानित, पांच प्यारों को भेंट किए सिरोपा
दसूहा,(राजदार टाइम्स): श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव बुधोबर्कत से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। नगर कीर्तन गांव बुधोबर्कत से आरंभ होकर बाला कुलियां, जांद, मंगत, उस्मान शहीद, कल्याणपुर, महदीपुर, छंगला, लुधियानी और सैदोवाल सहित विभिन्न गांवों से गुजरता हुआ वापस बुधो बरकत पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पित श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। विद्यालय परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने नगर कीर्तन में शामिल संगत को प्रसाद वितरित किया तथा पांच प्यारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष गांव बुधोबर्कत ने विद्यालय के निदेशक सरदार इकबाल सिंह चीमा, प्रबंधक सरदार रविंदरपाल सिंह चीमा तथा विद्यालय के कर्मचारियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय निदेशक सरदार इकबाल सिंह चीमा ने सर्वप्रथम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आभार व्यक्त करते हुए नगर कीर्तन के साथ पहुंचे समस्त साध-संगत का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उनके और पूरे विद्यालय परिवार के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस महान एवं पवित्र नगर कीर्तन का स्वागत करने और उसमें शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अपार कृपा से ही हम सभी इस पवित्र धार्मिक आयोजन के साक्षी बन पाए हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन हमें अपनी महान गुरमत परंपराओं, आपसी भाईचारे और सेवा भावना से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जगजीत कौर ने इस अवसर पर कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समस्त मानवता को सत्य, ईमानदारी, सेवा, समानता और आपसी प्रेम का संदेश दिया।

हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को उच्च एवं पवित्र बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि गुरुपर्व और नगर कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजनों में श्रद्धापूर्वक भाग लेकर गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इससे बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर ही हम एक अच्छे समाज और बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष दविंदर सिंह चीमा, चेयरमैन सरदार रविंदर पाल सिंह चीमा, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, विकास कुमार, बलजीत कौर, रंजीत कौर, अमरप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, मंजीत कौर, जसपिंदर कौर, ममता, जीवन ज्योति, मनजोत, रजनी, कमलजीत कौर, सुरजीत कौर, परमिंदर कौर, राधिका, मीनू बाला, नरिंदर कौर सहित क्षेत्र की साध-संगत, विद्यालय के शिक्षक एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।