Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

भगवंत मान सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी राहुल गांधी की संगरूर रैली : धारीवाल

कहा, आज प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है और पंजाब के लोगों को निराशा का करना पड़ रहा है सामनापंजाब के राजनीतिक भविष्य और मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों की आवाज बुलंद करने के…

भगवंत मान सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी राहुल गांधी की संगरूर रैली : धारीवाल
भगवंत मान सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी राहुल गांधी की संगरूर रैली : धारीवाल

कहा, आज प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है और पंजाब के लोगों को निराशा का करना पड़ रहा है सामना

पंजाब के राजनीतिक भविष्य और मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए यह रैली होगी महत्वपूर्ण साबित

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 4 नवंबर को संगरूर में होने जा रही रैली को सफल बनाने के लिए कपूरथला जिला कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी संबंध में आज जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (सेवानिवृत्त आईएएस) के निवास पर आदमपुर के कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने जिले के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान संगरूर रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि पंजाब के राजनीतिक भविष्य और मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए यह रैली महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कपूरथला जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों फगवाड़ा, भुलत्थ, सुल्तानपुर लोधी और कपूरथला से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के बाद विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने भरोसा दिलाया कि जिला कपूरथला के चारों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता संगरूर रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन पूरी एकजुटता के साथ रैली की तैयारियों में जुटा हुआ है और कार्यकर्ताओं की भागीदारी में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विधायक धालीवाल ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब पंजाब में इस सरकार का गठन हुआ था तो इसके 92 विधायकों को 92 नगीने बताया गया था। दावा किया गया था कि ये नगीने पंजाब को रंगला पंजाब बनाएंगे, लेकिन मौजूदा हालात में पंजाब को कंगाल पंजाब बनाकर रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है और पंजाब के लोगों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से परेशान हैं तथा बदलाव चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि 4 नवंबर की संगरूर रैली आम आदमी पार्टी की सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह रैली पंजाब में राजनीतिक बदलाव का नया आधार बनेगी और इसमें लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा के शहरी प्रधान नरेश भारद्वाज, देहाती प्रधान मनिन्द्र पाल विक्की वालिया, मनिंदर सिंह मन्ना प्रधान कपूरथला, भुलत्थ से स्टीफन काला, लखविंदर सिंह हमीरा, जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कौर रानी, यूथ कांग्रेस कपूरथला के प्रधान अगम पराशर, फगवाड़ा के प्रधान उज्ज्वल प्रभाकर, पंजाब कांग्रेस के डेलीगेट सदस्य गुरजीत पाल वालिया, मनीष भारद्वाज, पार्षद संजीव गुग्गा, डा.दर्शन कटारिया, गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, अवतार सिंह पंडवा, पार्षद सौरव जोशी नरेश गंगड़, पवन कुमार, सोहन सिंह परमार, डॉ.रमन शर्मा, साहिल वोहरा, लक्की रानीपुर, पवन भुल्लाराई सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।